Samastipur news: टैंकर की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, मचा कोहराम

Updated at : 01 Mar 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur news: टैंकर की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, मचा कोहराम

जिले के मुसरीघरारी थानाक्षेत्र के शुकर हाट के समीप समस्तीपुर जंदाहा मार्ग में शनिवार शाम टैंकर की ठोकर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया

विज्ञापन

समस्तीपुर: जिले के मुसरीघरारी थानाक्षेत्र के शुकर हाट के समीप समस्तीपुर जंदाहा मार्ग में शनिवार शाम टैंकर की ठोकर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस के डायल 112 की टीम उसे गंभीर हालत में लेकर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची. सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान थानाक्षेत्र के उदापट्टी गांव के वार्ड 09 निवासी मधुकांत झा के 40 वर्षीय पुत्र हरे राम झा के रूप में हुई है. स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है. सदर अस्पताल में मृतक के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई. जानकारी के अनुसार, मुसरीघरारी थानाक्षेत्र के उदानपट्टी गांव के वार्ड 09 निवासी मघुकांत झा के 40 वर्षीय पुत्र हरेराम झा खेती किसानी से जीविकोपार्जन करते थे. परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम मुसरीघरारी चौक से मवेशी का चोकर लेकर बाइक से घर लौट रहे थे. रास्ते में शुकर हाट पेठिया के समीप दूध टैंकर ने बाइक में ठोकर मार दिया. इस दुर्घटना में मौत हो गई. मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त है. आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. इधर, घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया. परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन