Samastipur News:मजदूरों का पलायन रोकने में बिहार सरकार असफल : मो. सलीम

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 03 Nov 2025 6:54 PM

विज्ञापन

मजदूरों का पलायन रोकने में बिहार सरकार असफल

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : स्थानीय विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार अजय कुमार के समर्थन में नरहन हाई स्कूल मैदान में सोमवार को जनसभा हुई. अध्यक्षता मिथिलेश कुमार सिंह ने की. संबोधित करते हुए माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य मो. सलीम ने कहा कि बिहार में पिछले 20 वर्षों से चल रही सुशासन की सरकार बड़े पैमाने पर हो रहे मजदूरों के पलायन को रोकने में पूरी तरह विफल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस लंबे कालखंड में कोई कल-कारखाना नहीं लगाया गया. जिसके कारण बिहार के युवा दर-दर भटक रहे हैं. उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. डबल इंजन की सरकार जन विरोधी साबित हुई है. बिहार का हर तबका जब इस सरकार को बदलने के लिए तैयार है तो तरह-तरह का प्रलोभन देकर अपने पक्ष में जाल फेंक रही है. जनता का पैसा जनता को देकर मूर्ख बनाने की कोशिश हो रही है. पार्टी केंद्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार ने कहा कि बिहार में इस बार तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी. जनसभा को महागठबंधन के उम्मीदवार अजय कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव, वीआईपी के सरोज ठाकुर, माले नेता छट्ठू प्रसाद आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन