बिहार के इस जिले में बुलडोजर एक्शन की आहट से हड़कंप, CO ने जारी किया अल्टीमेटम

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Jan 2026 8:12 PM

विज्ञापन

AI फोटो

Bihar Bulldozer Action: बिहार के समस्तीपुर में प्रशासन पूसा बाजार सहित चार चौकों से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाने की अंतिम तैयारी में है. पूर्णिया के भवानीपुर में कार्रवाई के महज सात दिन बाद ही माफियाओं ने दोबारा कब्जा कर होटल खोल लिए हैं. इससे सरकारी सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Bulldozer Action: बिहार में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. समस्तीपुर के पूसा और पूर्णिया के भवानीपुर इलाके में प्रशासन के सामने अतिक्रमण हटाना एक बड़ी चुनौती बन चुका है. समस्तीपुर जिले के पूसा में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है.

सीओ पल्लवी ने बताया कि पहले चरण में चार चौकों पर सरकारी जमीन की मापी करा ली गई है. इनमें पूसा बाजार, खुदीराम बोस स्मारक चौक, गढ़िया चौक और बिरौली चौक शामिल हैं. इन इलाकों में वर्षों से अतिक्रमण कर दुकानें चलाई जा रही हैं.

बुलडोजर एक्शन से पहले दी जाएगी सूचना

सीओ ने कहा कि जैसे ही जिला प्रशासन से आदेश मिलेगा, कार्रवाई से दो दिन पहले माइकिंग के जरिए लोगों को सूचना दी जाएगी. इस सूचना के बाद बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे. प्रशासन की तैयारी को देखते हुए अतिक्रमणकारियों में डर का माहौल बना हुआ है.

पूसा बाजार में स्थिति काफी गंभीर है. बूढ़ी गंडक नदी पर बने सैदपुर पुल और उसके आसपास का इलाका अवैध बस स्टैंड और टेम्पो स्टैंड में बदल चुका है. सड़क, नाले और पुल पर बनी दुकानों के कारण आम लोगों, खासकर स्कूली बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. कई जगहों पर नालों पर घर और दरवाजे बनाकर अवैध कब्जा कर लिया गया है. इससे प्रशासन के लिए कार्रवाई करना मुश्किल हो गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पूर्णिया में क्या दिक्कत आ रही सामने

पूर्णिया जिले के भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं. यहां अतिक्रमण हटाने के महज सात दिन बाद ही दोबारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है. भवानीपुर बस स्टैंड के मुख्य चौराहे पर सड़क किनारे अवैध रूप से होटल खोल दिया गया है. इससे सड़क संकरी हो गई है और जाम की समस्या बढ़ गई है.

पिछले सप्ताह धमदाहा के एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया था. लेकिन एक हफ्ते के भीतर ही अतिक्रमणकारियों ने फिर से कब्जा जमा लिया. इस मामले में नगर पंचायत की अधिकारी कशिश कुमारी ने बताया कि भवानीपुर थाना को पत्र भेजकर अतिक्रमण हटाने और निगरानी रखने का अनुरोध किया गया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 6, 7, 8 और 9 जनवरी को चलेगा महाअभियान, लाखों किसानों को होगा लाभ

इसे भी पढ़ें: नालंदा-गया-नवादा को जोड़ेगा ये नया रूट, बनेगा 26KM लंबा नया ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे, बनेंगे 5 नए बाईपास

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन