Samastipur Rail News:इंटरलॉकिंग के कारण आम्रपाली का बदला रूट

Updated at : 04 Mar 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur Rail News:इंटरलॉकिंग के कारण आम्रपाली का बदला रूट

गोरखपुर कैण्ट-भटनी रेलखण्ड पर बैतालपुर-देवरिया सदर स्टेशन के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग एवं नान-इण्टरलॉक कार्य के लिए ब्लॉक दिये जाने के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : रेलवे के आधारभूत संरचना में विस्तार के क्रम में वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैण्ट-भटनी रेलखण्ड पर बैतालपुर-देवरिया सदर स्टेशन के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग एवं नान-इण्टरलॉक कार्य के लिए ब्लॉक दिये जाने के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इसके तहत कटिहार से 6 मार्च को खुलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-गोरखपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलायी जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस का ठहराव देवरिया सदर स्टेशन पर नही रहेगा. नई दिल्ली से 5 मार्च को खुलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-भटनी-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलायी जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस का ठहराव देवरिया सदर स्टेशन पर नही रहेगा. अमृतसर से 5 मार्च को खुलने वाली 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-भटनी-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलायी जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस का ठहराव देवरिया सदर स्टेशन पर नहीं रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन