हावड़ा के ज्वेलरी शॉप से दो करोड़ मूल्य के सोना लूट कांड में मालपुर से एक महिला को किया गिरफ्तार

हावड़ा के एक ज्वेलरी शॉप से दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोना लूट का तार दलसिंहसराय से जुड़ गया है.
दलसिंहसराय.हावड़ा के एक ज्वेलरी शॉप से दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोना लूट का तार दलसिंहसराय से जुड़ गया है. इस मामले में पश्चिम बंगाल के हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट से एएसआई गौतम कुमार तमंग के नेतृत्व में आई पुलिस टीम ने दलसिंहसराय थाने के मालपुर से रामशगुन महतो की पत्नी आशा देवी को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को न्यायालयी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत गिरफ्तार महिला को पुलिस ने अपने साथ लेकर वापस लौट गई. बंगाल पुलिस ने बताया कि डोमजूर के मेसर्स जेम्स ज्वेलरी शॉप (कच्ची बाड़ी ) में बीते 11 जून को दिनदहाड़े आर्म्स का भय दिखा एवं विक्रेता के साथ मारपीट कर 3.5 किलो सोना एवं 20 लाख रुपये का डायमंड ज्वेलरी लूटकर बदमाश फरार हो गये थे. मामले को लेकर विक्रेता राकेश दास ने डोमजूर थाने में कांड संख्या 433/24 दर्ज कराया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूट की गुत्थी सुलझाने में केस आइओ सुदीप्ता पानीगढ़ी लगी हुई हैं. इस बीच बेगूसराय टाउन थाने की पुलिस की ओर से पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ जानकारी साझा करने के बाद टीम ने मालपुर में छापेमारी कर आशा को गिरफ्तार किया. पुलिस ने यह भी बताया कि समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने के सुरतपुर छतौना निवासी मोतीलाल सहनी के पुत्र रविन्द्र सहनी ने लूट के एक मामले में गिरफ्तार होने के बाद बेगूसराय पुलिस के समक्ष डोमजूर में सोना लूटकांड में शामिल स्वीकार किया था. वहीं, अपनी सहयोगिनी के रूप में मालपुर की आशा देवी का नाम भी बताया था. जिसे पुलिस ने अपने साथ ले गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




