समस्तीपुर में होमगार्ड जवान को जिंदा दफनाने की कोशिश, स्थिति नाजुक

Published at :27 Apr 2017 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर में होमगार्ड जवान को जिंदा दफनाने की कोशिश, स्थिति नाजुक

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले में एक होमगार्ड जवान को जिंदा दफनाने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है.जानकारी के मुताबिक जिले के मुफ्फसिल थाने के पोखरेड़ा गांव के रहने वाले दामोदर पोद्दार नाम के जवान के साथ यह घटना घटी है. स्थानीय लोगों की मानें तो पोद्दार को एक होम गार्ड जवान, […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले में एक होमगार्ड जवान को जिंदा दफनाने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है.जानकारी के मुताबिक जिले के मुफ्फसिल थाने के पोखरेड़ा गांव के रहने वाले दामोदर पोद्दार नाम के जवान के साथ यह घटना घटी है. स्थानीय लोगों की मानें तो पोद्दार को एक होम गार्ड जवान, जिसका नाम सकलू पासवान है, उसने एक कागज को पढ़ने और समझने के लिए अपने घर बुलाया. जैसे ही पोद्दार ने कागज पढ़ने की कोशिश की सकलू ने उसे धक्का देकर पहले के खोदे गये गड़्ढे में गिरा दिया और मिट्टी डालने लगा.

जब पोद्दार ने इसका विरोध किया तो आरोपित होमगार्ड जवान ने उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया. बाद में स्थानीय लोगों ने हो हल्ला सुनकर मामले में बीच बचाव किया और घायल जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि स्थानीय पुलिस इस तरह के किसी घटना से इनकार करते हुए कहा है कि इस तरह का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है. दर्ज होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. वहीं, दूसरी ओर घायल होमगार्ड जवान का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें-
होमगार्ड की हड़ताल से विधि-व्यवस्था पर असर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन