स्वतंत्रता सेनानी की एसी बोगी से 103 बोतल शराब बरामद

Published at :04 Apr 2017 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी की एसी बोगी से 103 बोतल शराब बरामद

समस्तीपुर : जीआरपी ने रविवार रात दिल्ली से जयनगर जा रही डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की एसी बोगियों में छापेमारी कर 103 बोतल विदेशी शराब जब्त की है. पुलिस ने इस मामले में ट्रेन के तीन एसी सहायकों को गिरफ्तार किया है. शराब एसी बोगी में बेड रॉल के अंदर छिपा कर रखी गयी थी. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जीआरपी ने रविवार रात दिल्ली से जयनगर जा रही डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की एसी बोगियों में छापेमारी कर 103 बोतल विदेशी शराब जब्त की है. पुलिस ने इस मामले में ट्रेन के तीन एसी सहायकों को गिरफ्तार किया है. शराब एसी बोगी में बेड रॉल के अंदर छिपा कर रखी गयी थी. जब्त शराब में से 90 ऑफिसर च्वाइस कंपनी की बोतल पर सप्लाइ

स्वतंत्रता सेनानी की…
फॉर डिफेंस लिखा हुआ है. पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली. आरोपितों की पहचान शहर के मगरदही मोहल्ले के ओम प्रकाश शर्मा के पुत्र संतोष कुमार, वारिसनगर के किशनपुर के सूरज पासवान के पुत्र लक्ष्मण पासवान व चकमेहसी के शिवनगर के रामचंद्र पासवान के पुत्र भोला पासवान के रूप में हुई है.
जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन के एसी कोच से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप आ रही है. सूचना के आधार पर दारोगा राजनारायण सिंह, जमादार जयप्रकाश मंडल, सिपाही सुशील कुमार, मनीष कुमार, बलराम सिंह व कमलजीत कुमार ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान एसी एचए-1, एचए-2 व ए-1 कोच से ऑफिसर च्वाइस कंपनी की 90 बोतल 750 एमएल, रॉयल स्टेज कंपनी की 11 व ब्लेंडर प्राइड कंपनी की दो बोतल विदेशी शराब बेड रॉल के अंदर से मिली. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब शराब के बारे में एसी कर्मी से पूछताछ की कोशिश की गयी, तो सभी भागने लगे. पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया. पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है.
इनबॉक्स
जयनगर बाजार में खपाने की थी योजना
गिरफ्तार एसी कर्मियों ने बताया कि शराब दिल्ली में रूपेश ठाकुर नामक कर्मी ने रखी थी. वह शराब को जयनगर ले जाने वाला था. थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रेन की बोगी में पुलिस को देख रूपेश फरार हो गया. पुलिस का मानना है कि एसी कर्मी की मिलीभगत से यह कारोबार लंबे समय से चल रहा था. इससे पूर्व भी एसी बोगी से शराब बरामद हो चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन