लाखों की संपत्ति नष्ट

Published at :04 Apr 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
लाखों की संपत्ति नष्ट

अगलगी . पूजा के दीप से लगी आग, घटना के समय घर में नहीं थे लोग समस्तीपुर : शहर के रामबाबू चौक के पास स्थित गांधी गली में रविवार देर शाम विधवा पारो देवी के घर में आग लग गयी. इस घटना में 45 हजार रुपये नकदी के अलावा कपड़े, अनाज आदि कीमती सामान जल […]

विज्ञापन

अगलगी . पूजा के दीप से लगी आग, घटना के समय घर में नहीं थे लोग

समस्तीपुर : शहर के रामबाबू चौक के पास स्थित गांधी गली में रविवार देर शाम विधवा पारो देवी के घर में आग लग गयी. इस घटना में 45 हजार रुपये नकदी के अलावा कपड़े, अनाज आदि कीमती सामान जल कर राख हो गये. घटना उस वक्त हुई जब घर के लोग चैती दुर्गा पूजा को लेकर आरती में भाग लेने के लिए दुर्गा मंदिर गये हुए थे. आग आरती के बाद घर में जला कर रखी गयी पूजा के दीप के गिर जाने के कारण लगी.
घटना की सूचना पर आसपास के लोगों ने जुट कर आग पर काबू पाया. घटना के कारण देर रात गांधी गली में अफरातफरी का माहौल रहा. घटना के संबंध में बताया गया है कि रात करीब नौ बजे पारो देवी अपनी बेटियों के साथ घर की पूजा कर बच्चों के साथ दुर्गा मंदिर चली गयी. लोगों का कहना है कि किसी वजह से पूजा की थाली में जलाये गये दीप नीचे गिर पड़ा. इससे उसके बिछावन में आग पकड़ लिया. देखते-देखते उसके घर से आग की लपटे निकलने लगी. हल्ला होने पर आसपास के लोगों ने जुट कर आग पर काबू पाया. महिला के अनुसार, बेटी की शादी के लिए विभिन्न श्रोतों से 45 हजार रुपये, गहना, कपड़ा व अनाज जमा कर घर में रखे थे. सभी जल कर राख हो गये. घटना के बारे में महिला ने नगर पुलिस व स्थानीय जनप्रतिनिधि को सूचना दी है. भाजपा नेता व वार्ड पार्षद मनोज जायसवाल ने जिला प्रशासन ने महिला को राहत उपलब्ध कराने की मांग की है.
पीएचसी के जेनेरेटर में लगी आग : खानपुर. पीएचसी खानपुर के जेनेरेटर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गयी. पीएचसी के डॉक्टर समेत इलाज कराने आये रोगियों के अलावे आसपास बसे लोग इधर-उधर भागने लगे. पीएचसी प्रभारी मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. मौके पर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार विद्याकर, बीडीओ गौरी कुमारी ने पहुंच कर आसपास के लोगों के साथ आग पर काबू करने का प्रयास किया. बाद में जेनेरेटर पूरी तरह जल जाने के बाद बुझ गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन