रामनवमी में पीकर किया हंगामा, तो नपेंगे थानेदार

समस्तीपुर : जिले में कहीं भी शराब पीकर किसी ने हंगामा किया, तो संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष नपेंगे. बिहार में शराबबंदी लागू है. इसका शक्ति के साथ पालन होना चाहिए. चोरी छिपे शराब बेचने वालों पर पैनी नजर रखें और शराब बरामदगी कर उस पर कार्रवाई करें. एसपी नवल किशोर सिंह ने उपरोक्त बात रामनवमी […]
समस्तीपुर : जिले में कहीं भी शराब पीकर किसी ने हंगामा किया, तो संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष नपेंगे. बिहार में शराबबंदी लागू है. इसका शक्ति के साथ पालन होना चाहिए. चोरी छिपे शराब बेचने वालों पर पैनी नजर रखें और शराब बरामदगी कर उस पर कार्रवाई करें. एसपी नवल किशोर सिंह ने उपरोक्त बात रामनवमी को देखते हुए पुलिस पदाधिकारियों को कही है. उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि कहीं भी तेज आवाज में अब डीजे नहीं बजेगा. डीजे सुबह छह बजे से रात दस बजे तक वह भी धीमी आवाज में बजानी है, ताकि दूसरों को परेशानी नहीं हो. हालांकि, इसके लिए भी एसडीओ से लाइसेंस लेना होगा
.उन्होंने थानाध्यक्षों को कहा कि दस बजे रात के बाद डीजे की आवाज सुनाई पड़े, तो डीजे जब्त कर उस पर कार्रवाई करें. एसपी रामनवमी के दौरान निकले वाले जुलूस पर नजर रखने के साथ ही जगह-जगह शांति समिति की बैठक कर शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










