प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच टीम गठित

Published at :03 Mar 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच टीम गठित

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन परीक्षा शुरू होते ही वायरल हुए अंगरेजी के प्रश्न पत्र मामले में डीएम प्रणव कुमार ने जांच टीम का गठन कर टीम से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है. डीएम ने बताया कि सदर एसडीओ के नेतृत्व में बनायी गयी इस टीम में सदर एसडीपीओ भी शामिल हैं. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन परीक्षा शुरू होते ही वायरल हुए अंगरेजी के प्रश्न पत्र मामले में डीएम प्रणव कुमार ने जांच टीम का गठन कर टीम से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है. डीएम ने बताया कि सदर एसडीओ के नेतृत्व में बनायी गयी इस टीम में सदर एसडीपीओ भी शामिल हैं. रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

इधर, जांच टीम का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. बता दें कि अंगरेजी की प्रथम पाली में प्रश्न पत्र वायरल होने की जानकारी के बाद प्रशासन मामले को नकारने में ही जुटा रहा. इसी के तहत बुधवार को डीएम प्रणव कुमार ने समाहरणालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रश्न पत्र लीक की बात को सिरे से नकार दिया, लेकिन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के बाद जांच टीम का गठन किया गया है.

बोर्ड के चेयरमैन ने डीएम को दिया था जांच का आदेश
जांच टीम ने कहा जल्द होगा मामले का खुलासा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन