मारपीट में आधा दर्जन घायल

Published at :03 Mar 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में आधा दर्जन घायल

केसरिया : थाना क्षेत्र के गवन्द्री खटोलवा गांव में जमीन विवाद में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज करने करने बाद मोतिहारी रेफर कर दिया गया. घायलों में चुनमुन सहनी, ललीता देवी, धरमरण देवी, उषा सहनी, दिलीप सहनी, ज्ञाति देवी शामिल हैं. इस संबंध […]

विज्ञापन

केसरिया : थाना क्षेत्र के गवन्द्री खटोलवा गांव में जमीन विवाद में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज करने करने बाद मोतिहारी रेफर कर दिया गया. घायलों में चुनमुन सहनी, ललीता देवी, धरमरण देवी, उषा सहनी, दिलीप सहनी, ज्ञाति देवी शामिल हैं.

इस संबंध में खटोलवा निवासी सत्यनारायण सहनी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर खलोलवा निवासी रामबाबु सहनी, श्याम बाबू सहनी, नगीना सहनी, दीपा सहनी, प्रमोद सहनी, सीताराम सहनी, मोतीलाल सहनी, खट्टू सहनी, गया सहनी, राजेश सहनी व संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सतेंद्र सहनी समेत कई लोगों को आरोपित करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन