माड़ीपुर इलाके में पांच फुट नीचे गया जल स्तर

मुजफ्फरपुर : गर्मी की धमक शुरू होते ही शहर जल संकट की ओर बढ़ने लगा है. कई इलाकों में जल संकट गहराने लगा है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नगर निगम का पीडब्लूडी कार्यालय के निकट स्थित पीडब्लूडी पंप का लेयर करीब पांच फुट तक नीचे चला गया है. एक सप्ताह […]
मुजफ्फरपुर : गर्मी की धमक शुरू होते ही शहर जल संकट की ओर बढ़ने लगा है. कई इलाकों में जल संकट गहराने लगा है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नगर निगम का पीडब्लूडी कार्यालय के निकट स्थित पीडब्लूडी पंप का लेयर करीब पांच फुट तक नीचे चला गया है. एक सप्ताह से इस पंप से पानी कम निकल रहा है. इसके कारण माड़ीपुर, बटलर रोड, चक्कर रोड, मझौलिया रोड, दामुचक के आस-पास के मोहल्ले में जल संकट की स्थिति बनी हुई है.
मार्च प्रथम सप्ताह में ही वाटर लेवल गिरने से लोगों की चिंताएं बढ़ गयी है. खासकर जिन लोगों के पास कम लेयर का बोरिंग व चापाकल है उनके लिए मुश्किलें बढ़ गयी है. बीते साल भी फरवरी अंत से ही जिले में जल संकट की स्थिति होने लगी थी. लेकिन उस समय ग्रामीण इलाकों में लेयर नीचे चला गया था. लेकिन इस बार शहरी क्षेत्र में ही तेजी से पानी नीचे जाने लगा है. जल कार्य अधीक्षक केके सिंह ने बताया कि लेयर चार से पांच फिट नीचे चला गया है. इसको लेकर वहां पाइप डालने का काम शुरू हो गया है, एक से दो दिन में जलापूर्ति सही हो जायेगी. दूसरे पंप हाउस में लेयर नीचे जाने की शिकायत नहीं है,
सभी पंप चालू है. बिजली नहीं रहने के कारण उन इलाकों में पंप बंद रहता है. अधिक देर तक बिजली नहीं रहती है तो बिजली के आते ही पंप चालू करने का निर्देश पंप चालकों को दिया गया है. इधर वार्ड दस की पार्षद रिजवाना खातून ने बताया कि पीडब्लुडी पंप से पानी का फोर्स 35 से घटकर 18 पर आ गया है. निगम प्रशासन से शिकायत की गयी है, जिसका काम शुरू हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










