कल पूसा आयेंगे राज्यपाल, रामकथा में लेंगे भाग

Published at :02 Mar 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
कल पूसा आयेंगे राज्यपाल, रामकथा में लेंगे भाग

तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन समस्तीपुर : राज्यपाल रामनाथ कोविन्द शुक्रवार को पूसा आयेंगे. राज्यपाल के आगमन को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जिला को प्राप्त हो गया है. जिला प्रशासन ने कार्यक्रम मिलते ही सुरक्षा को लेकर तैयारी आरंभ कर दी है. वहीं पूसा विश्वविद्यालय में भी राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर तैयारी चल रही है. […]

विज्ञापन

तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

समस्तीपुर : राज्यपाल रामनाथ कोविन्द शुक्रवार को पूसा आयेंगे. राज्यपाल के आगमन को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जिला को प्राप्त हो गया है. जिला प्रशासन ने कार्यक्रम मिलते ही सुरक्षा को लेकर तैयारी आरंभ कर दी है.
वहीं पूसा विश्वविद्यालय में भी राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर तैयारी चल रही है. जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल रामनाथ कोविन्द शुक्रवार को ठीक साढे बारह बजे पूसा स्थित डा. राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के किसान मेला ग्राउंड में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे. वे करीब साढे तीन घंटे तक पूसा में ही रहेंगे. चार बजे वे पटना के लिये रवाना होंगे. इस दौरान डा. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वे विद्यापति ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगे. विवि ने इस ऑडिटोरियम का सौंदर्यीकरण नया लूक दिया है. पहले यह फ्लैक्स हाउस के रूप में जाना जाता था.
इसके बाद मक्का पर आधारित राष्ट्रीय सेमिनार को कुलपति संबोधित करेंगे. राज्यपाल गोरांई घाट भी जायेंगे. वहां पर वे बोट बसे आधारित सौर उर्जा पर चलने वाले सिंचाई तकनीक का भी अवलोकन करेंगे. ईख भवन के गेस्ट हाउस में विश्रम के बाद वे रामकथा में भाग लेंगे. 4 बजे वे पटना के लिये रवाना हो जायेंगे. राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. राज्यपाल के कार्यक्रम में सुरक्षा एवं उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देने लिये अधिकारियों एवं पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है.
मिनट टू मिनट प्रोग्राम
12.00 पटना से पूसा के लिये प्रस्थान
12.30 बजे पूसा स्थित किसान मेला ग्राउंड में आगमन
12.35 बजे विवि के पुनर्नििर्मत प्लाजा का लोकार्पण
12.40 बजे डाॅ राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण
12.50 बजे गोराइं घाट पर नाव पर स्थापित सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई सिस्टम का अवलोकन
1. 00 बजे ईंख भवन के गेस्ट हाउस में आगमन एवं रामभद्राचार्य जी से भेंट
1.30 बजे विवि के गेस्ट हाउस में लंच व विश्राम
2.30 बजे गेस्ट हाउस से रवाना
2.35 बजे विद्यापति ऑडिटोरियम का उद्घाटन
2.40 बजे ब्रेन स्टॉर्मिंग सेशन पर आधारित सेमिनार का उद्घाटन
3.00 बजे रामकथा में आगमन
3.50 बजे रामकथा से रवाना
3.55 बजे हेलीपैड पर आगमन
4.00 बजे पटना के लिये हेलीपैड से रवाना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन