बीएसएनएल : सातनपुर व हांसा का बीटीएस फेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : बीएसएनएल के सातनपुर व हांसा का बीटीएस विगत कई माह से ठप पड़ा हुआ है. दूरभाष केंद्र से बीटीएस को जोड़ने वाले फीडर केबुल खराब हो चुकी है. इसके कारण इस क्षेत्र के दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन में नेटवर्क उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. ग्राहकों को नेटवर्क के […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : बीएसएनएल के सातनपुर व हांसा का बीटीएस विगत कई माह से ठप पड़ा हुआ है. दूरभाष केंद्र से बीटीएस को जोड़ने वाले फीडर केबुल खराब हो चुकी है. इसके कारण इस क्षेत्र के दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन में नेटवर्क उपलब्ध नहीं हो पा रहा है.
ग्राहकों को नेटवर्क के लिये जद्दोजहद करनी पड़ रही है. बार बार फोन लगाने के बाद भी रिश्तेदारों से बात नहीं हो पा रही है. जिला दूरसंचार केंद्र के उपप्रबंधक एसके झा ने बताया कि इन बीटीएस टावरों को जोड़ने के लिये फीडर केबुल की मांग की गयी है. मार्च अंत तक इसे दुरुस्त हो जाने की संभावना है.
सूत्रों की मानें तो सातनपुर स्थित बीटीएस टावर से फीडर केबुल की चोरी हो गयी थी. इसके बाद से ही यह टावर बंद पड़ा है. वहीं हांसा स्थित बीटीएस टावर में निर्माण के क्रम में केबुल क्षतिग्रस्त हो गयी थी. विशनपुर में भी दो माह से बीटीएस टावर फेल था. जिसे विगत दिनों ही हांसा स्थित दूरभाष केंद्र से जोड़ कर सेवा बहाल की जा सकी थी. वहीं अभी भी हांसा का स्वयं का बीटीएस टावर ठीक होने के लिये बाट जोह रहा है. फिलहाल इस क्षेत्र के ग्राहकों को मथुरापुर व बजार स्थित बीटीएस टावर से सेवा मुहैया करायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










