जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

एड्स. आरटीसी सेंटर में कार्यशाला समस्तीपुर : सदर अस्पताल के आरटीसी सेंटर में बुधवार को एड्स एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. इस कार्यशाला का उद्घाटन प्रभारी सिविल सजर्न डा. विजय कुमार वर्मा, डीएस डा. ए.एन शाही, डा. सुधा वर्मा, डा. शिवनाथ शरण एवं एड्स कंट्रोल सोसायटी की परामर्शी सतविन्दर […]
विज्ञापन
एड्स. आरटीसी सेंटर में कार्यशाला
समस्तीपुर : सदर अस्पताल के आरटीसी सेंटर में बुधवार को एड्स एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. इस कार्यशाला का उद्घाटन प्रभारी सिविल सजर्न डा. विजय कुमार वर्मा, डीएस डा. ए.एन शाही, डा. सुधा वर्मा, डा. शिवनाथ शरण एवं एड्स कंट्रोल सोसायटी की परामर्शी सतविन्दर कौर ने किया. कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए प्रभारी सिविल सर्जन ने कहा कि एड्स एक जानलेवा बीमारी है.
इस बीमारी को लेकर जितनी जागरूकता लोगों में फैलायी जायेगी, उतने ही यह कम होंगे. इस घातक बीमारी से अंजान होकर लोग गलती कर बैठते हैं, जिसका दुष्परिणाम उन्हें भुगतना पड़ता है. उन्होंने कहा कि एड्स पीड़ितों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए. साथ ही इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाने की जरुरत है.
कार्यशाला को डीपीएम एसके दस, अभिनव सिन्हा, डीपीसी एएन झा,एनजीओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलू, अमित कुमार वर्मा, शालिनी प्रिया, मो. जमालउद्दीन, अमरेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, योगेन्द्र महतो, प्रकाश कुमार, तन्वी कुमारी, नंद लाल महतो आदि ने भी संबोधित किया. सबों ने अपने अपने विचार एड्स नियंत्रण एवं इसको लेकर चलाये जाने वाले जागरूकता अभियान पर रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










