77 केंद्रों पर आज से होगी मैट्रिक परीक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2017 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

तैयारी पूरी. सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी, प्रश्नपत्र लीक की अफवाह पर दर्ज होगी एफआइआर समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है़ प्रशासन ने परीक्षा को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि कदाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा़ मैट्रिक की परीक्षा जिले के 77 […]
विज्ञापन
तैयारी पूरी. सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी, प्रश्नपत्र लीक की अफवाह पर दर्ज होगी एफआइआर
समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है़ प्रशासन ने परीक्षा को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि कदाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा़
मैट्रिक की परीक्षा जिले के 77 केंद्रों पर ली जायेगी़ परीक्षा में 77049 परीक्षार्थी शामिल होंगे. केंद्रों के अंदर प्रवेश करने के पूर्व परीक्षार्थियों की जांच करना अनिवार्य है़ बावजूद यदि कोई परीक्षार्थी कदाचार करते हुए पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जायेगी़
डीएम ने कहा कि अगर किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र का फोटो मिलान में संशय हो, तो अविलंब उसके अन्य पहचान पत्र उपलब्ध करवाकर अच्छी तरह से जांच कर लें. सभी परीक्षा केंद्र पर प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे का इंतजाम किया है़ वहीं परीक्षार्थी के लिए प्रत्येक केंद्रों पर जेनेरेटर की व्यवस्था की गई है़ वीक्षक से लेकर परीक्षा में जुटे कर्मचारियों तक को केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है़ जिलाधिकारी ने सभी वीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी हाल में प्रश्न पत्र परीक्षा हाल में ही खुल़े
वहीं फर्जी प्रश्न पत्र वायरल करानेवालों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी़ इस बार ऐसे तत्वों पर निगरानी के लिये विशेष व्यवस्था की जा रही है़ बुधवार से शुरू होनेवाली मैट्रिक परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी़ परीक्षा कक्ष की दोनों पालियों में परीक्षा आरंभ होने से पूर्व सफाई का आदेश दिया गया है़ जिससे कि किसी प्रकार के वांछित कागजात परीक्षा कक्ष में रहने पर कोई परीक्षार्थी नहीं फंस़े
शिक्षकों की कमी में हुई मैट्रिक की पढ़ाई : मैट्रिक परीक्षा एक मार्च से शुरू होगी़ शिक्षा विभाग कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर संकल्पित है, किन्तु कई ऐसे विद्यालय हैं जहां कई विषयों में शिक्षक के पद रिक्त हैं. ऐसे विद्यालयों में छात्र किस तरह परीक्षा की तैयारी करते होंगे इसका सिर्फ अंदाजा लगाया जा सकता है़ कई विद्यालय से इस बार मैट्रिक परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र छात्राओं को विभिन्न विषयों की शिक्षा स्कूली स्तर पर नहीं मिली है़
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कई माध्यमिक विद्यालय को प्लस टू का दर्जा भी प्राप्त हो चुका है, किंतु किसी भी विद्यालय में इस कक्षा की पढ़ाई के लिये शिक्षक उपलब्ध नहीं कराये गये हैं. सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विद्यालयों में शिक्षक के भरोसे अपना सिलेबस पूरा करने में विद्यार्थियों को किस तरह की असुविधा से गुजरना पड़ रहा होगा़
ये रखें सावधानी : परीक्षा केंद्र पर रवाना होने से पहले परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र रख लें. जरूरी फोन नंबर पाकेट की डायरी में रख लें. कुछ पैसे भी रख लें. यदि आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं व दवा ले रहे हैं तो साथ रख सकते हैं. तीन चार की संख्या में बाल पेन रख लें. सेंटर पर पहुंचने के लिये आवास यदि निकट है तो आधा घंटा पहले निकलें. इससे जाम से सामना नहीं करना पड़ेगा़ सेंटर पर पहुंचने के लिये सवारी की व्यवस्था पहले ही कर के रख लें. जिससे समय पर आप परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें.
परीक्षा केंद्रों पर लागू रहेगी निषेधाज्ञा : सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा अवधि तक धारा 144 लागू रहेगी़ एसडीओ केडी प्रज्जवल ने कहा कि केंद्रों पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि जो भी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करता है तो उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाये.
तनावमुक्त रहकर लें सुपाच्य भोजन : परीक्षार्थियों को तनावमुक्त और सुपाच्य भोजन करना चाहिय़े यह सलाह डा. डीएस सिंह ने सलाह दी है़ डा. सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों को रात के 10 बजे रात तक सोना जरूरी है. अहले सुबह उठकर नित्य कार्यक्रम सम्पन्न करके परीक्षा केंद्र पर जाने की तैयारी करें. अधिक देर तक जगे रहने पर याददास्त कमजोर हो जाती है और तनाव बढ़ता है़ परीक्षा के दिन रोटी और सुपाच्य भोजन करें. चावल खाने से परहेज कऱे फल , रोटी, साग सब्जी और सलाद का उपयोग करें.
परीक्षा केंद्र पर ओआरएस का पैकेट, पारासीटामोल की दवाएं ले जायें. पानी खूब पीयें.
फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान करना आसान नहीं
बिहार बोर्ड ने स्वच्छ व कदाचारमुक्त माहौल में मैट्रिक परीक्षा संचालन के लिये गाइड लाइन जारी किया है़ इसके तहत जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने भी केंद्राधीक्षक, वीक्षक से लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी तय कर दी है़ परीक्षार्थी के भीड़ में फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान करना बड़ी चुनौती होगी़ विदित हो कि 14 से 25 फरवरी तक हुई इंटर की परीक्षा में चार स्तरीय सुरक्षा घेरा एवं गहन जांच के बावजूद कुछेक परीक्षा केंद्र से 3 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गये थ़े मैट्रिक परीक्षा को लेकर जो आदेश जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर तैनात महिला-पुरुष स्टेटिक मजिस्ट्रेट स्वयं अपनी निगरानी में एक एक परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र में लगे फोटो का मिलान कराने के बाद ही अंदर प्रवेश कराये जायेंगे. इंटर परीक्षा में भी यह आदेश दिया गया था लेकिन हकीकत यह है कि कुछ परीक्षा केंद्रों को छोड़ दें तो अधिकांश पर मजिस्ट्रेट 9 बजे के बाद आते हैं और सीएस के कमरे में जाकर बैठ जाते हैं. परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर विधि व्यवस्था के लिये तैनात सिपाही एवं कुछ शिक्षक परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का फोटो मिलान के बदले चिट पुज्रे की ही जांच करते हैं. इतना ही नहीं अधिकांश केंद्रों पर 9 : 45 में परीक्षा प्रारंभ होने से कुछ मिनट पहले एक ही साथ परीक्षार्थियों की भीड़ प्रवेश करती है जिस कारण जांच नहीं हो पाती है़
एक लाख से अधिक का बढ़ा बोझ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










