समस्तीपुर के एकडारा में टीवी देखने गये किशोर की गोली मार हत्या, गांव में फैली सनसनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2016 1:15 PM
समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एकडारा गांव में अपराधियों ने एक किशोर की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद शव झाड़ी में फेंक दिया गया. मृतक की पहचान इसी गांव के सुधीर पासवान के 14 वर्षीय पुत्र संजय पासवान के रूप में की गयी है. सुबह […]
समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एकडारा गांव में अपराधियों ने एक किशोर की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद शव झाड़ी में फेंक दिया गया. मृतक की पहचान इसी गांव के सुधीर पासवान के 14 वर्षीय पुत्र संजय पासवान के रूप में की गयी है. सुबह शौच करने गये ग्रामीणों ने शव देख कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है.
इधर, घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. बताया जाता है कि संजय अपने पिता के साथ राजमिस्त्री का काम करता था. वह रात में टीवी देखने के लिए बगल के घर में गया था. ग्रामीणों का कहना है कि रात करीब 12 बजे टीवी बंद कर दिया गया. टीवी देख रहे आसपास के बच्चे अपने घर चले गये, लेकिन संजय घर नहीं लौटा. परिजनों ने समझा कि संजय वहीं सो गया होगा. सुबह शौच करने गये ग्रामीणों ने संजय का शव झाड़ी में देख परिजनों को सूचना दी.
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लाश के पास एक कट्टा रखा हुआ था. संजय के पेट में गोली मारी गयी थी. माना जा रहा है कि हत्या को आत्महत्या बताने के उद्देश्य से लाश के पास पिस्तौल रख दी गयी है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पीड़ित का अब तक बयान नही आया है. पुलिस जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










