अस्पताल से गायब हुई बच्ची, चार घंटे बाद मिली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Oct 2016 7:14 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर. सदर अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंची एक महिला की सात वर्षीया बच्ची शुक्रवार की सुबह अचानक गायब हो गयी. बच्ची के गायब होने की सूचना से अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गया था. गायब हुई बच्ची उजियारपुर के मालती बिजुलिया गांव के लक्ष्मण कापर की पुत्री ललिता बतायी गयी. हर कोई उस बच्ची […]
विज्ञापन
समस्तीपुर. सदर अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंची एक महिला की सात वर्षीया बच्ची शुक्रवार की सुबह अचानक गायब हो गयी. बच्ची के गायब होने की सूचना से अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गया था. गायब हुई बच्ची उजियारपुर के मालती बिजुलिया गांव के लक्ष्मण कापर की पुत्री ललिता बतायी गयी. हर कोई उस बच्ची को खोजने में लगा था. इसी बीच एक मीडियाकर्मी को मोहनपुर पावर ग्रिड के पास स्थित दुर्गा मंदिर में एक अज्ञात बच्ची को देखे जाने की सूचना मिली. इधर मीडिया कर्मी के सहयोग से बच्ची को मोहनपुर से लाकर परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










