मनचलों ने छात्र को पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

दुस्साहस. रेलवे परिसर में छात्रा से छेड़खानी का किया विरोध रेलवे परिसर में हंगामे पर आरपीएफ जवानों ने एक को पकड़ा दोनों पक्षों के बीच सुलह के बाद धराये छात्र को बांड पर छोड़ा दलसिंहसराय : रेलवे परिसर में छात्रा के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर एक छात्र को मनचले छात्रों के गुट ने […]
विज्ञापन
दुस्साहस. रेलवे परिसर में छात्रा से छेड़खानी का किया विरोध
रेलवे परिसर में हंगामे पर आरपीएफ जवानों ने एक को पकड़ा
दोनों पक्षों के बीच सुलह के बाद धराये छात्र को बांड पर छोड़ा
दलसिंहसराय : रेलवे परिसर में छात्रा के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर एक छात्र को मनचले छात्रों के गुट ने बेरहमी से पीट डाला़ जब तक आरपीएफ व जीआरपी जवानों की नजर पी रहे छात्र पर पड़ी और वे उधर लपके, तब तक एक को छोड़ अन्य मनचले छात्र वहां से भाग निकले़ तब जवानों ने बछवाड़ा थाने के अहियापुर के बाजोपुर निवासी जर्नादन राय के पुत्र परमानंद कुमार को पकड़ लिया और पीट रहे मंसूरचक के छात्र को साथ ले आरपीएफ पोस्ट ले गये़
जहां दोनों से पूछताछ में लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर पिटाई की बात सामने आयी़ पीट रहे लड़के ने बताया कि छेड़खानी करने को लेकर पूछने पर कथित मनचलों ने उसकी पिटाई कर दी़ लड़की मंसूरचक के कमराईन गांव की बतायी गयी है़ इसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया था़ घटना के बाद आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दिलीप मंडल दोनों से पूछताछ कर ही रहे थे़ तब धराये लड़के व लड़की के परिजन आ पहुंचे़
दोनों पक्षों के बीच सुलह व माफीनामे के बाद धराये लड़के को बांड बना कर दोड़ने की बात पोस्ट प्रभारी ने कही़ साथ ही कहा कि मामले को लेकर किसी पक्ष की ओर से कोई आवेदन न दिये जाने की वजह से बांड बना कर छोड़ा गया़ दूसरी तरफ घाट नवादा के आरबी कॉलेज रोड में भी छात्रों के गुट ने विकेट व बल्ले से फतेहा गांव के एक लड़के को मारपीट कर जख्मी कर दिया़
वहीं लोगों के जुटने पर उपद्रवी छात्र भाग खड़े हुए और पिटा छात्र भी बिना किसी को कुछ कहे पैदल ही अपने घर की ओर चल पड़ा़ पूछने पर सिर्फ इतना ही कहा कि पिटने वाले छात्र भी उनके ही गांव के है और कुछ विशेष जानकारी देने से इनकार कर दिया़
डीएसपी अनवर जावेद अंसारी ने कहा कि बीते दिनों एसडीओ के साथ जांच में संचालित कोचिंग संस्थानों को कोचिंग एक्ट का पालन करने व प्रत्येक छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र देने का निर्देश दिया गया था़ मगर, अनुपालन नहीं करने को लेकर एसडीओ से मिलकर इस दिशा में कार्रवाई तो की जायेगी़ वहीं उपद्रवी छात्रों या असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये जाने की बात कही़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










