टेंपो की ठोकर से साइकिल सवार की मौत

ताजपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव के पास ताजपुर-समस्तीपुर रोड में शुक्रवार की देर शाम टेंपो की ठोकर से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने अपसी मदद से जख्मी अधेड़ को उपचार के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरंभिक उपचार के बाद सदर अस्पताल […]
ताजपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव के पास ताजपुर-समस्तीपुर रोड में शुक्रवार की देर शाम टेंपो की ठोकर से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने अपसी मदद से जख्मी अधेड़ को उपचार के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरंभिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के डाक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि पटना में ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृत साइकिल सवार की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के भेरोखड़ा निवासी गंगा शर्मा (60) के रूप में की गयी है. शनिवार की देर दोपहर पटना से उसका शव मृतक के पैतृक गांव भेरोखड़ा लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










