पीएचसी प्रभारी के पक्ष में उतरा भासा

Published at :14 Sep 2016 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
पीएचसी प्रभारी के पक्ष में उतरा भासा

समस्तीपुर : विद्यापतिनगर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं फार्मासिस्ट के साथ सोमवार को हुए दुर्व्यवहार व मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है. पीड़ित पीएचसी प्रभारी डॉ श्रीराम सिंह के पक्ष में चिकित्सकों का पूरा संघ उतर आया है. इसको लेकर मंगलवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भासा के सचिव डॉ […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : विद्यापतिनगर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं फार्मासिस्ट के साथ सोमवार को हुए दुर्व्यवहार व मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है. पीड़ित पीएचसी प्रभारी डॉ श्रीराम सिंह के पक्ष में चिकित्सकों का पूरा संघ उतर आया है. इसको लेकर मंगलवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भासा के सचिव डॉ एभी सहाय के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक आपात बैठक बुलायी गयी.

बैठक में सोमवार को विद्यापतिनगर पीएचसी प्रभारी के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में आंदोलन की रणनीति तैयार की गयी. 24 घंटों के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया. भासा के सचिव डॉ सहाय ने बताया कि जिले के सरकारी अस्पतालों में तैनात चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त कुव्यवस्था के शिकार हो रहे हैं. अस्पतालों में न तो दवा उपलब्ध करायी जा रही है
और न ही संसाधन बढ़ाये जा रहे हैं. इस घटना के विरोध में चिकित्सकों ने डीएम व एसपी के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के सचिव को भी ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया. बैठक में डॉ एभी सहाय के साथ-साथ डॉ बीपी राय, डॉ हेमंत कुमार सिंह, डॉ डीके शर्मा, डॉ राजेश, डॉ प्रकाश, डॉ जयकांत पासवान, डॉ श्रीराम सिंह एवं डॉ उमाशंकर सहित कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन