चोरों के आतंक ने छीनी लोगों की नींद

रोसड़ा : शहर के वार्ड नंबर 15 में गुदरी बाजार के पीछे के मोहल्ले में इन दिनों चोरों के आतंक से लोग आतंकित है़ं लोगों का कहना है कि इस मोहल्ले में विगत 15-20 दिनों से लगातार रात्रि के समय अज्ञात चोर घर में घुस जाते हैं, जिससे लोगों का नींद हराम हो गयी है़ […]
रोसड़ा : शहर के वार्ड नंबर 15 में गुदरी बाजार के पीछे के मोहल्ले में इन दिनों चोरों के आतंक से लोग आतंकित है़ं लोगों का कहना है कि इस मोहल्ले में विगत 15-20 दिनों से लगातार रात्रि के समय अज्ञात चोर घर में घुस जाते हैं, जिससे लोगों का नींद हराम हो गयी है़ लोग सारी रात रतजगा करते हैं. मोहल्ले के युवक, महिला एवं बच्चे भी डरे सहमे हैं. मोहल्लेवासियों ने बताया कि एक सितंबर की रात्रि विनो साव के घर में चोर घुस गये़ चोर की आहट सुनकर विनो साव की पत्नी अचानक घबड़ाकर उठी. महिला के चिल्लाने के साथ ही उसी समय उसे हर्ट अटैक हो गया. जब तक लोग जुटे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










