झीम नदी पर आरसीसी पुल गिरा, आवागमन ठप

Published at :14 Sep 2016 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
झीम नदी पर आरसीसी पुल गिरा, आवागमन ठप

सोनबरसा : भारत व नेपाल की लाइफलाइन माना जानेवाला झीम नदी पर बना आरसीसी पुल का दक्षिणी भाग सोमवार की रात आयी बाढ़ से ध्वस्त हो गया. प्रखंड मुख्यालय से नेपाल के सर्लाही जिले को जोड़ने वाले त्रिभुवन नगर भेलही व ब्रह्मपुरी बैलबांस पथ पर बने इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन पूरी तरह […]

विज्ञापन

सोनबरसा : भारत व नेपाल की लाइफलाइन माना जानेवाला झीम नदी पर बना आरसीसी पुल का दक्षिणी भाग सोमवार की रात आयी बाढ़ से ध्वस्त हो गया. प्रखंड मुख्यालय से नेपाल के सर्लाही जिले को जोड़ने वाले त्रिभुवन नगर भेलही व ब्रह्मपुरी बैलबांस पथ पर बने इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है.

बताया जाता है कि नेपाल सरकार के तत्कालीन मंत्री राजेंद्र महतो व महेंद्र यादव की पहल पर 2013-14 में नेपाल सरकार ने
झीम नदी पर
ढाई करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराया था. पुल की मरम्मत के लिए 20 लाख की निकासी भी कर ली गयी है. सीओ सत्येंद्र कुमार दत्त ने पुल की मरम्मति के लिए सर्लाही जिले के सीडीओ से रिपोर्ट मांगी थी. सोनबरसा बाजार निवासी प्रमोद कुमार महतो, मुन्ना प्रसाद यादव, अनिल शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, रतन प्रसाद, संजय गुप्ता समेत अन्य ने बताया कि पुल के ध्वस्त होने से व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो गया है. विधायक गायत्री देवी यादव व पूर्व विधायक रामनरेश यादव ने मंगलवार को बताया कि अगर पुल की मरम्मत नहीं हुई, तो आंदोलन तेज किया जायेगा.
नेपाली के सर्लाही जिले को जोड़ता है यह पुल
नेपाल के त्रिभुवन नगर के पास ध्वस्त पुल.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन