शतप्रतिशत हिंदी में कार्य करने का आह्वान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Sep 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक समस्तीपुर सुरभि पत्रिका का डीआरएम ने किया विमोचन हिंदी में ज्यादा कार्य करने के लिए सीनियर डीसीएम को मिला सम्मान समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक सोमवार को डीआरएम सुधांशु शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में डीआरए श्री शर्मा ने रेलवे अधिकारियों से आह्वान किया […]
विज्ञापन
राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक
समस्तीपुर सुरभि पत्रिका का डीआरएम ने किया विमोचन
हिंदी में ज्यादा कार्य करने के लिए सीनियर डीसीएम को मिला सम्मान
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक सोमवार को डीआरएम सुधांशु शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में डीआरए श्री शर्मा ने रेलवे अधिकारियों से आह्वान किया कि वे ज्यादा कार्य हिंदी में करें. साथ ही सह कर्मियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करें. बैठक के दौरान राजभाषा अधिकारी शरद चंद ने कहा कि रेलवे अधिकारी अपने नाम की पट्टी भी हिंदी में लगावें, ताकि बाहरी लोगों को परेशानियों का सामना करना नहीं पड़े. उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार के बावजूद रेलवे के टेंडर में हिंदी का प्रयोग नहीं हो रहा है.
उन्होंने टेंडर की प्रक्रिया में हिंदी का प्रयोग शुरू करने का आह्वान किया. समारोह के दौरान मंडल में सर्वाधिक हिंदी प्रयोग के लिए सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार को राजभाषा कार्यकुशलता शील्ड प्रदान किया गया. मौके पर डीआरएम समस्तीपुर रेल मंडल की पत्रिका समस्तीपुर सुरभि का विमाेचन किया. इस मौके पर एडीआरएम आर के पांडेय, सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार, आदि शाखा अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










