कर्मचारियों के बीच नये सिरे से कार्यों का बंटवारा

समस्तीपुर : जिलाधिकारी प्रणव कुमार की क्लास लगने के बाद नगर परिषद प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है. कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र सुमन ने शनिवार को अपने कार्यालय पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ नगर परिषद से जुड़े तमाम कर्मियों के बीच नये सिरे से कार्यों का बंटवारा कर दिया है. साथ ही पांच दिनों […]
समस्तीपुर : जिलाधिकारी प्रणव कुमार की क्लास लगने के बाद नगर परिषद प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है. कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र सुमन ने शनिवार को अपने कार्यालय पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ नगर परिषद से जुड़े तमाम कर्मियों के बीच नये सिरे से कार्यों का बंटवारा कर दिया है. साथ ही पांच दिनों के अंदर सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को अपना पदभार ग्रहण करने के साथ इसकी रिपोर्ट भी मांगी है.
बताते चलें कि शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में नगर पंचायत व परिषद के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी श्री कुमार ने शहर की सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए इओ की जमकर क्लास ले ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










