आसनसोल-गौंडा से विदेशी शराब जब्त

समस्तीपुर : आसनसोल-गौंडा एक्सप्रेस ट्रेन से शुक्रवार रात जीआरपी ने चावल के बोरे से 20 बोतल विदेशी शराब के साथ चार बोतल बंगला देसी दारू बरामद किया है. हालांकि, चेकिंग के दौरान पुलिस को देख कारोबारी यात्री की वेश में खिसक गये. इस मामले में जीआरपी थाने में एक मामला दर्ज किया गया है. जीआरपी […]
समस्तीपुर : आसनसोल-गौंडा एक्सप्रेस ट्रेन से शुक्रवार रात जीआरपी ने चावल के बोरे से 20 बोतल विदेशी शराब के साथ चार बोतल बंगला देसी दारू बरामद किया है. हालांकि, चेकिंग के दौरान पुलिस को देख कारोबारी यात्री की वेश में खिसक गये. इस मामले में जीआरपी थाने में एक मामला दर्ज किया गया है. जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि रात जवान ट्रेन के साधारण कोच में जांच कर रहे थे. इसी दौरान सीट के नीचे रखे एक चालव का बोरा देख कर पुलिस को शक हुआ. शक के आधार पर पुलिस ने बोरे की तलाश लेनी शुरू कर दी. इस क्रम में बोरे के अंदर चावल के साथ विदेशी शराब व बंगला देसी दारू मिला. बरामद शराब पर भी सेल फॉर बेस्ट बंगाल लिखा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










