लगूनियां सूर्य के एचएम व प्रेरक को राष्ट्रपति पुरस्कार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Sep 2016 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : साक्षर भारत मिशन के तहत बेहतर कार्य करने के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगूनियां सूर्यकंठ के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार व प्रेरक अनीता कुमारी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सम्मानित किया. अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में महामहिम ने सम्मानित किया. इस दौरान मानव संसाधन विकास […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : साक्षर भारत मिशन के तहत बेहतर कार्य करने के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगूनियां सूर्यकंठ के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार व प्रेरक अनीता कुमारी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सम्मानित किया. अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में महामहिम ने सम्मानित किया. इस दौरान मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद थे
साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए देश भर में चार पंचायत लोक शिक्षा समिति का चयन किया गया है. इनमें बिहार से एकमात्र राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगूनियां सूर्यकंठ है. प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार व प्रेरक
लगूनियां सूर्य के
अनीता कुमारी ने महिलाओं को साक्षर बनाने के साथ उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम चलाये. बेटियों को साक्षरता के प्रति आकर्षित करने के लिए इस स्कूल व पंचायत लोक शिक्षा समिति के कार्यक्रम को टीम ने सराहा. नवसाक्षरों से भी बात की थी. केंद्रीय व राज्यस्तर पर आयी टीम ने इस समिति का चयन किया था.
साक्षर भारत मिशन के तहत बेहतर कार्य करने के लिए मिला सम्मान
नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया सम्मानित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










