सदर अस्पताल में मरीजों ने किया हंगामा, तोड़फोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Sep 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन

तोड़फोड़ के बाद ओपीडी की खिड़की का टूटा शीशा. सदर अस्पताल में मरीजों ने किया हंगामा, तोड़फोड़ आंख के डॉक्टर के नहीं रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा ग्रिल में मारा धक्का , खिड़की का शीशा तोड़ा समस्तीपुर : स्थानीय सदर अस्पताल में गुरुवार शाम आंख के डॉक्टर के नहीं रहने से नाराज मरीज व […]
विज्ञापन
तोड़फोड़ के बाद ओपीडी की खिड़की का टूटा शीशा.
सदर अस्पताल में मरीजों ने किया हंगामा, तोड़फोड़
आंख के डॉक्टर के नहीं रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा
ग्रिल में मारा धक्का , खिड़की का शीशा तोड़ा
समस्तीपुर : स्थानीय सदर अस्पताल में गुरुवार शाम आंख के डॉक्टर के नहीं रहने से नाराज मरीज व उनके परिजनों ने हंगामा किया व ओपीडी के ग्रिल व खिड़की का शीशा तोड़ दिया. मरीजों के हंगामे के कारण कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरातफरी मच गयी. हालांकि, अस्पताल में मौजूद सुरक्षा कर्मियों के समझाने पर लोग बाहर गये. घटना के संबंध में बताया गया है कि शाम चार पांच मरीज आंख दिखाने के लिए सदर अस्पताल में आये थे. लेकिन ओपीडी में आंख का डॉक्टर नहीं होने की सूचना पर सभी उखड़ गये. लोगों ने हो हल्ला शुरू कर दिया.
इसी दौरान कुछ लोग ओपीडी गेट का ग्रिल पकड़ कर उसे हीलाने लगे. इससे ग्रिल का कब्जा बाहर निकल गया. इसी दौरान कुछ लोग ओपी के खिड़की के शीशे को हाथ से मार कर फोड़ दिया. लोगों का हंगामा देख अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने उसे समझाकर बाहर निकाला. उधर, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एनएन शाही ने बताया कि अस्पताल में आंख का डॉक्टर नहीं है. पूर्व में डॉक्टर पवन यहां प्रतिनियुक्ति पर थे. हाइ कोर्ट के निर्देश पर उन्हें पूर्व के स्थान पूसा भेज दिया गया. इससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है. वरीय अधिकारी को इसके बारे में सूचित किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










