बस मालिकों ने डीटीओ का फूंका पुतला

Published at :09 Sep 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
बस मालिकों ने डीटीओ का फूंका पुतला

रोसड़ा रूट में ऑटो के अवैध परिचालन से नाराज हैं बस मालिक सात दिनों से हाउसिंग बोर्ड मैदान में धरना देकर जता रहे थे विरोध प्रशासनिक उपेक्षा का आरोप लगा सड़क पर उतरे समस्तीपुर : समस्तीपुर रोसड़ा पथ पर ऑटो के अवैध परिचालन से नाराज बस मालिक गुरुवार को सड़क पर उतर आये. जिला मोटर […]

विज्ञापन

रोसड़ा रूट में ऑटो के अवैध परिचालन से नाराज हैं बस मालिक

सात दिनों से हाउसिंग बोर्ड मैदान में धरना देकर जता रहे थे विरोध
प्रशासनिक उपेक्षा का आरोप लगा सड़क पर उतरे
समस्तीपुर : समस्तीपुर रोसड़ा पथ पर ऑटो के अवैध परिचालन से नाराज बस मालिक गुरुवार को सड़क पर उतर आये. जिला मोटर व्यवसायी संघ की अगुवाई में बस मालिकों ने कर्पूरी बस पड़ाव परिसर से जुलूस निकाला. यह सीधे समाहरणालय गेट पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन मोटर व्यवसायियों के धैर्य की परीक्षा ले रही है. यदि धैर्य टूट गया,
तो जिला प्रशासन के लिए विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जायेगी. संघ के सचिव संजीव कुमार सुमन ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर पूरे जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की जायेगी. इसकी तिथि अगले चौबीस घंटे में तय कर उसकी घोषणा कर दी जायेगी. सभा के बाद बस मालिकों ने डीटीओ का पुतला फूंक कर रोष जताया. साथ ही उन्हें बस मालिकों की मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के लिए कहा.
मौके पर संतोष कुमार, राम कुमार राय, विनोद राय, रामकृष्ण, मो. शकूर, रिंकू सिंह, चुन्नू खान, रवींद्र राम, विशो राम, राजेश राय, शंभु तिवारी, दिनेश साह, विनोद साह, शिवनाथ यादव, ओम प्रकाश सिंह, सुनील तिवारी, मो. आरजू, उपेंद्र राय, धर्मेंद्र गिरि, संजीव चौधरी आदि थे. बताते चलें कि बस मालिक रोसड़ा रूट पर ऑटो के अवैध परिचालन के विरोध में विगत सात दिनों से हाउसिंग बोर्ड मैदान में अपनी बसें खड़ी कर धरना देते आ रहे हैं. इस बीच अनुमंडल पदाधिकारी ने बस मालिकों के साथ बैठक भी की. परंतु कोई नतीजा नहीं निकल सका. इसके बाद मोटर व्यवसायी संघ ने आंदोलन की राह धर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन