एफआइआर दर्ज कराने के लिए भटक रही सीता

Published at :08 Sep 2016 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
एफआइआर दर्ज कराने के लिए भटक रही सीता

समस्तीपुर : धर्मपुर मोहल्ले की सीता देवी दो वर्षों से एफआइआर दर्ज कराने के लिए पुलिस पदाधिकारियों के यहां चक्कर लगा रही है, लेकिन उसके आवेदन पर आज तक कार्रवाई नहीं की गयी. मामला जब डीजीपी के पास पहुंचा, तो मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने पुलिस कप्तान से जवाब मांगा है. मामले […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : धर्मपुर मोहल्ले की सीता देवी दो वर्षों से एफआइआर दर्ज कराने के लिए पुलिस पदाधिकारियों के यहां चक्कर लगा रही है, लेकिन उसके आवेदन पर आज तक कार्रवाई नहीं की गयी. मामला जब डीजीपी के पास पहुंचा, तो मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने पुलिस कप्तान से जवाब मांगा है. मामले में डएसपी तनवीर अहमद ने नगर पुलिस को नये सिरे से जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है.

आरोप है कि नगर थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर असरार अहमद ने आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं की. प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर महिला ने एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों के यहां आवेदन दिया बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की. मामले को लेकर महिला ने डीजीपी के यहां आवेदन दिया, तो पुलिस हरकत में आयी है. महिला ने आरोप लगाया था कि धर्मपुर मोहल्ला की उसके हिस्से की पांच डिसमिल जमीन शिव नारायण पासवान व अर्जुन पासवान ने छह अन्य लोगों से मिली भगत कर लिखा ली,

लेकिन उस जमीन की कीमत 15 लाख रुपये उसे नहीं दिया. इस मामले में शिवनारायव अर्जुन के अलावा मो इस्लाम नुरी, आखरूजमा, अमिरुजमा, मो वकील कुरैशी, मो ताजुद्दीन व कातिब धीरेंद्र कुमार सिन्हा को आरोपित किया गया था.

छल कर 15 लाख की जमीन लिखा लेने का है मामला
तत्कालीन थानाध्यक्ष ने आवेदन लेकर नहीं दर्ज की एफआइआर
डीजीपी ने पुलिस पदाधिकारियों से मांगा है जबाव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन