टैंकर व सिलिंडर जब्त कामयाबी. गैसकट्टी कारोबार का खुलासा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले के मुसरीघरारी थाने के हुरहिया पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात पुलिस ने गैस कट्टी के कारोबार का खुलासा किया है. डीएसपी तनवीर अहमद के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर मौके से दस चक्का वाला गैस टैंकर, एक बाइक, दर्जनभर गैस सिलिंडर के अलावा गैस काटने वाली मशीन भी जब्त किया […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : जिले के मुसरीघरारी थाने के हुरहिया पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात पुलिस ने गैस कट्टी के कारोबार का खुलासा किया है. डीएसपी तनवीर अहमद के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर मौके से दस चक्का वाला गैस टैंकर, एक बाइक, दर्जनभर गैस सिलिंडर के अलावा गैस काटने वाली मशीन भी जब्त किया है. जब्त टैंकर अजय रोड लाइन नई दिल्ली नेपाल ऑयल काॅरपोरेशन की एच -55 एन 6048 बतायी गयी है.
पुलिस ने इसे मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. घटना के संबंध में बताया गया है कि रात डीएसपी को किसी ने गुप्त सूचना दी कि हुरहिया पेट्रोल पंप के पास गैस कट्टी का कारोबार हो रहा था. सूचना पर डीएसपी ने मुसरीघरारी थाने की पुलिस के साथ पंप के पास सुग्गापाकर जाने वाली सड़क में छापेमारी की. पुलिस को देख अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबारी फरार हो गये. लेकिन मौके से पुलिस ने टैंकर से गैस सिलिंडर में गैस भरने वाली मशीन के अलावा दजर्नभर गैस सिलिंडर बरामद कर टैंकर को जब्त कर लिया. मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राजा ने बताया कि घटना के संबंध में एफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
चर्चा है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से गैस कट्टी का कारोबार हो रहा था. डीएसपी ने बताया कि इस गोरखधंधे में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
समस्तीपुर : जिले के मुसरीघरारी थाने के हुरहिया पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात पुलिस ने गैस कट्टी के कारोबार का खुलासा किया है. डीएसपी तनवीर अहमद के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर मौके से दस चक्का वाला गैस टैंकर, एक बाइक, दर्जनभर गैस सिलिंडर के अलावा गैस काटने वाली मशीन भी जब्त किया है. जब्त टैंकर अजय रोड लाइन नई दिल्ली नेपाल ऑयल काॅरपोरेशन की एच -55 एन 6048 बतायी गयी है.
पुलिस ने इसे मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. घटना के संबंध में बताया गया है कि रात डीएसपी को किसी ने गुप्त सूचना दी कि हुरहिया पेट्रोल पंप के पास गैस कट्टी का कारोबार हो रहा था. सूचना पर डीएसपी ने मुसरीघरारी थाने की पुलिस के साथ पंप के पास सुग्गापाकर जाने वाली सड़क में छापेमारी की. पुलिस को देख अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबारी फरार हो गये. लेकिन मौके से पुलिस ने टैंकर से गैस सिलिंडर में गैस भरने वाली मशीन के अलावा दजर्नभर गैस सिलिंडर बरामद कर टैंकर को जब्त कर लिया. मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राजा ने बताया कि घटना के संबंध में एफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चर्चा है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से गैस कट्टी का कारोबार हो रहा था. डीएसपी ने बताया कि इस गोरखधंधे में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
हुरहिया पेट्रोल पंप के पास चल रहा था कारोबार
देर रात डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी
पुलिस को देख कारोबारी फरार
लंबे समय से चल रहा गैस कट्टी का कारोबार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










