उत्तर बिहार में अच्छी बारिश की संभावना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : मॉनसूनी रेखा के हिमालय के करीब आने से उत्तर बिहार के जिलों में माॅनसून के सक्रिय रहने की संभावना है. अगले 72 घंटे के दौरान मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान व वैशाली जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है. अन्य जिलों में मध्यम वर्षा होने की […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : मॉनसूनी रेखा के हिमालय के करीब आने से उत्तर बिहार के जिलों में माॅनसून के सक्रिय रहने की संभावना है. अगले 72 घंटे के दौरान मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान व वैशाली जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है.
अन्य जिलों में मध्यम वर्षा होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर अधिक बारिश भी हो सकती है. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान में यह भी बताया गया है कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस बीच रहने का अनुमान है. इस दौरान औसतन 4 से 10 किलो मीटर प्रति घंटा की गति से मुख्यत: पुरवा हवा चलेगी.
मंगलवार को अधिकतम तापमान 31़ 0 डिग्री सेल्सियस आज व न्यूनतम
तापमान 25़ 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










