हत्या का मामला झूठा निकला

Published at :05 Sep 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या का मामला झूठा निकला

विभूतिपुर : सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण वार्ड 14 टोले भीड़ी निवासी हीलालाल पासवान ने बीते दिन अपने पुत्र रौशन पासवान को गांव के ही विवेक कुमार पर आरोप लगाते हुए अपहरण कर हत्या की आशंका जताया जो असत्य साबित हुआ. बताते चलें कि थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने रौशन के मोबाइल एवं उसके परिजन के मोबाइल […]

विज्ञापन

विभूतिपुर : सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण वार्ड 14 टोले भीड़ी निवासी हीलालाल पासवान ने बीते दिन अपने पुत्र रौशन पासवान को गांव के ही विवेक कुमार पर आरोप लगाते हुए अपहरण कर हत्या की आशंका जताया जो असत्य साबित हुआ. बताते चलें कि थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने रौशन के मोबाइल एवं उसके परिजन के मोबाइल पर संपर्क स्थापित किया तो पता चला कि रौशन मुंगेर में है.

सुबह में रौशन खगडि़या में होने की बात कहीं वहीं दिन के लगभग 4 बजे में थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के शिवनाथपुर चौक पर रौशन को देखा गया. जिस पर स्थानीय मुखिया पति ललन सिंह ने उक्त अपहृत रौशन को थाना लाया जहां रौशन के पिता को भी बुलाया गया. उसी टोले के रामनाथ पासवान की पुत्री के साथ रौशन का वर्षो से प्रेम प्रसंग चलने की बात भी रामनाथ पासवान ने भी कबूल किया.

उक्त मामले में अभियुक्त विवेक के साथ सालों से जमीनी विवाद का मामला भी चल रहा है, जिस कारण अपहृत युवक के पिता ने विवेक को अभियुक्त बनाया. थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार के समक्ष अपहृत युवक ने कबूल किया है कि उसे काफी नशे की हालात में कोई ले गया. इस बाबात थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने कहा है कि अपने विरोधी को फंसाने के लिए गांजा के नशा में यह भाग निकला. की नीयत से रखे गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन