फुटपाथी दुकानदारों के लिए चार स्थानों पर तैयार होगा वेंडिंग जोन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Sep 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

नगर परिषद ने खाली जगह को किया चिह्नित बायोमेट्रिक सर्वे के बाद बसाये जायेंगे दुकानदार समस्तीपुर : शहरी क्षेत्र के फुटपाथ पर दुकान लगा कर व्यवसाय करने वालों के दिन बहुरेंगे. नगर परिषद इन्हें मुख्य सड़कों से हटाकर अलग बसायेगा. इसके लिए नगर परिषद ने वेडिंग जोन का चयन किया है. शहरी क्षेत्र में नगर […]
विज्ञापन
नगर परिषद ने खाली जगह को किया चिह्नित
बायोमेट्रिक सर्वे के बाद बसाये जायेंगे दुकानदार
समस्तीपुर : शहरी क्षेत्र के फुटपाथ पर दुकान लगा कर व्यवसाय करने वालों के दिन बहुरेंगे. नगर परिषद इन्हें मुख्य सड़कों से हटाकर अलग बसायेगा. इसके लिए नगर परिषद ने वेडिंग जोन का चयन किया है. शहरी क्षेत्र में नगर परिषद ने चार एरिया को चिह्नित कर लिया है. इसमें चीनी मिल परिसर, खाटू श्याम बिहारी मंदिर के सामने खाली पड़ी जमीन, रेलवे मालगोदाम के आगे खाली पड़ी जमीन और ताजपुर रोड स्थित जिला परिषद मार्केट कंप्लैक्स के दक्षिण खाली पड़ी भूमि शामिल हैं. इन स्थानों को नगर परिषद छोटे छोटे प्लाट में बांट कर फुटपाथी दुकानदारों को आवंटित करने की तैयारी में है. जहां वे अपना व्यवसाय निर्विघ्न रूप से कर सकें. इससे शहर की सड़कें अतिक्रमण से मुक्त हो जायेगी.
वहीं फुटपाथी दुकानदारों को दीर्घकाल के लिए उनकी अपनी दुकान मिल जायेगी. इस पर वे आराम से अपना व्यवसाय चला कर रोजी रोटी का उपाय करते रहेंगे. लेकिन इसके लिए फुटपाथी दुकानदारों को अपना बायोमेट्रिक सर्वे कराना होगा. नगर परिषद उन्हीं फुटपाथी दुकानदारों को जगह आवंटित करेगी, जिनका पूरा खाका बायोमेट्रिक सर्वे में दर्ज होगा. लेकिन फुटपाथी दुकानदार इस सर्वे में नगर परिषद को पूरा सहयोग नहीं कर रहे हैं. ऐसा नगर परिषद प्रशासन का मानना है. इसके कारण सर्वे का काम दो वर्षों से लटका हुआ है. नगर परियोजना प्रबंधक राघवेंद्र दूबे बताते हैं कि यदि सर्वे का काम जल्द संपन्न हो जाये तो फुटपाथी दुकानदारों को लेकर आगे कदम बढ़ाया जा सकेगा.
ग्राहकों का भी रखा जा रहा ध्यान
वेडिंग जोन का निर्धारण करते समय नगर परिषद इस बात को लेकर भी चिंतित है कि वहां तक बाजार और बाहर से आने वाले ग्राहक पहुंचे. इसके लिए ग्राहकों को ध्यान में रख कर यातायात व जरूरत के अनुसार दुकानों की स्थापना का भी ध्यान रखा जा रहा है. नगर परिषद का कहना है कि यदि काफी दूर या अंदरूनी एरिया में इन्हें स्थापित कराया जायेगा, तो व्यवसाय प्रभावित हो सकता है. इसका ख्याल किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










