मोटर व्यवसायी संघ ने आंदोलन रोका

Published at :05 Sep 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
मोटर व्यवसायी संघ ने आंदोलन रोका

समस्तीपुर : रोसड़ा रुट पर ऑटो परिचालन के विरोध में जारी बस मालिकों का चरणबद्ध आंदोलन फिलहाल स्थगित हो गया है. समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर जिला मोटर व्यवसायी संघ आठ सितंबर से फिर आंदोलन की राह पकड़ेगा. हाउसिंग बोर्ड मैदान में जारी धरना आंदोलन के बीच मोटर यान निरीक्षक ने इस समस्या […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : रोसड़ा रुट पर ऑटो परिचालन के विरोध में जारी बस मालिकों का चरणबद्ध आंदोलन फिलहाल स्थगित हो गया है. समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर जिला मोटर व्यवसायी संघ आठ सितंबर से फिर आंदोलन की राह पकड़ेगा. हाउसिंग बोर्ड मैदान में जारी धरना आंदोलन के बीच मोटर यान निरीक्षक ने इस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए कार्य योजना का जिक्र किया. इससे बस मालिक संतुष्ट नजर आये

और संगठन ने तीन दिनों के लिए घोषित आंदोलन को रोकने का फैसला किया. संगठन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया है कि समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन दोबारा शुरू किया जायेगा. आयोजित धरना स्थल पर संजीव कुमार सुमन, संतोष कुमार, ललन राय, राम कुमार राय, विनोद राय, चुन्नू खान, विशो राय, विनोद साह, अरुण साह, शिवनाथ यादव, मो. आरजू, उपेंद्र राय, मिथलेश राय, शत्रुघ्न साह, राम सकल राय, सरोज कुमार, शशि सिंह, रवींद्र, दिनेश झा आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन