डाक कर्मचारियों के सम्मान का रखा जायेगा ध्यान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Sep 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

ऑल इंडिया पीएंडटी इंप्लाइज यूनियन में चुने गये पदधारक समस्तीपुर : डाक कर्मचारी आज अपने सम्मान व हितों के लिए संघर्षरत हैं. खासकर यहां तैनात अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों के हितों के लिए उचित आवाज की आवश्यकता है़ यह बातें ऑल इंडिया पी एंड टी यूनियन वेल्फेयर एसोसिएशन की ओर से जिला […]
विज्ञापन
ऑल इंडिया पीएंडटी इंप्लाइज यूनियन में चुने गये पदधारक
समस्तीपुर : डाक कर्मचारी आज अपने सम्मान व हितों के लिए संघर्षरत हैं. खासकर यहां तैनात अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों के हितों के लिए उचित आवाज की आवश्यकता है़ यह बातें ऑल इंडिया पी एंड टी यूनियन वेल्फेयर एसोसिएशन की ओर से जिला सम्मेलन के अवसर पर संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अजीत कुमार आजाद ने कही़ं
स्थानीय जिला परिषद अध्यक्ष आवास पर संगठन के पहले जिला सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया़
इस अवसर पर पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान ने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में दलितों के हितों के साथ दो ढंग का रवैया अपनाया जा रहा है़ इसलिए आवश्यक है कि इनके हितों की आवाज को एक मंच मिले़ वहीं बैद्यनाथ पासवान ने कहा कि जल्द ही इस संगठन का विस्तार कर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाया जायेगा़ इस अवसर पर प्रमंडलीय सचिव
राकेश कुमार सहित अन्य डाककर्मी उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










