सौभाग्य का व्रत है तीज पर्व. अक्षय सुहाग की कामना से महिलाएं रखती हैं व्रत

Published at :04 Sep 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
सौभाग्य का व्रत है तीज पर्व. अक्षय सुहाग की कामना से महिलाएं रखती हैं व्रत

तीज व चौठचंद को ले बाजार में उमड़ी भीड़. सेव 80 से 120 व खीरा 60 रुपये किलो बिका समस्तीपुर : अखंड सौभाग्य का व्रत हरितालिका तीज रविवार को है. तृतीय व चौठ तिथि एक ही दिन पड़ा है. इसके कारण चौठचंद्र भी इसी दिन होगा. जिसकी तैयारी जोरों पर है. बाजार में दुकानों में […]

विज्ञापन

तीज व चौठचंद को ले बाजार में उमड़ी भीड़.

सेव 80 से 120 व खीरा 60 रुपये किलो बिका
समस्तीपुर : अखंड सौभाग्य का व्रत हरितालिका तीज रविवार को है. तृतीय व चौठ तिथि एक ही दिन पड़ा है. इसके कारण चौठचंद्र भी इसी दिन होगा. जिसकी तैयारी जोरों पर है.
बाजार में दुकानों में उमड़ी भीड़ शनिवार को इसकी झलक दिन भर दिखाती रही. ज्योतिषाचार्य पंडित जयशंकर झा के मुताबिक सुहागिन महिलाएं हरितालिका जिसे तीज भी कहा जाता है इस व्रत को अखंड सुहाग को लेकर करती हैं. पौराणिक ग्रंथों में वर्णित कथा के मुताबिक माता पार्वती ने भगवान शंकर की प्राप्ति के लिए कठिन तपस्या की थी. भादव शुक्ल तृतीया के दिन उनका सहेलियों के साथ हरण हुआ था. इसी वजह से इस पर्व का नाम हरितालिका तीज पड़ा है.
पार्वती ने रेत की प्रतिमा बना कर चंदन, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, सौभाग्य द्रवों के साथ पूजा की थी. इससे अपने सौभाग्य में वृद्धि थी. इस व्रत को जिस कामना से की जाती है उसकी पूर्ति, सौभाग्य की वृद्धि एवं संतति प्राप्त होती है. वहीं मिथिला का लोक पर्व चौठ चंद्र को शाम में चंद्रमा की विशेष पूजा व अर्घ्य समर्पित करने की परंपरा है. व्रती दिन भर उपवास कर शाम में भगवान की विशेष पूजा कर आंगन, घरों की छतों सहित अन्य स्थानों पर विशेष अल्पना सजाकर चंद्रमा को फूल, फल, खीर, पूड़ी, पकवान सहित अर्घ्य देती हैं. मिथिला पंचांग के अनुसार रविवार को शाम 4.38 बजे तक तृतीया है. इसके बाद चौठ है. इस पर्व में चौठ को ही शाम में ही को अर्घ्य का विधान है. सोमवार को गणोश चतुर्थी महोत्सव भी मनाया जायेगा.
पर्व को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़: एक साथ हरितालिका तीज और चौठचंद्र पड़ने के कारण शनिवार को बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी. लोग पर्व के लिए जरुरी सामानों और फलों की खरीद में व्यस्त रहे. इसके कारण ताजपुर रोड, गोला रोड, स्टेशन रोड समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर घंटों जाम लगा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन