प्लेटफॉर्म पर रात गुजार रहे यात्री

Published at :02 Sep 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म पर रात गुजार रहे यात्री

असुविधा. स्वतंत्रता सेनानी की लेटलतीफी से बढ़ी परेशानी पिछले सप्ताह से लेट चल रही है ट्रेन स्लीपर व साधारण कोच में सफर करने वालों को ज्यादा परेशानी समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के जयनगर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की लेट लतीफी से यात्री परेशान हैं. रोज डाउन व अप […]

विज्ञापन

असुविधा. स्वतंत्रता सेनानी की लेटलतीफी से बढ़ी परेशानी

पिछले सप्ताह से लेट चल रही है ट्रेन
स्लीपर व साधारण कोच में सफर करने वालों को ज्यादा परेशानी
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के जयनगर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की लेट लतीफी से यात्री परेशान हैं. रोज डाउन व अप दोनों ट्रेनें घंटों लेट से चल रही है. इससे यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता है. इससे परिवार के साथ सफर करने वाले यात्री ज्यादा परेशान हैं. उन्हें प्लेटफाॅर्म पर रात गुजारना पड़ता है. रेलवे के आंकड़ा के अनुसार, गत सप्ताह से डाउन व अप दोनों ट्रेनें घंटों लेट से समस्तीपुर पहुंच रही है, जिससे स्लीपर व साधारण कोच में सफर करने वाले यात्रियों को गर्मी के इस मौसम में ज्यादा परेशानी हो रही है.
ट्रेन ज्यादा लेट होने से ट्रेन में खाने पीने के सामान की भी कमी हो जाती है. खास कर लौटती ट्रेन में यह समस्या ज्यादा हो रही है. हालांकि, इस बाबत पूछे जाने पर सीनियर डीओएम रूपेश कुमार ने बताया कि नौरदेन रेलवे के सारनपुर के पास एनआइ वर्क चल रहा है, जिससे उस रूट से चलने वाली ट्रेनें लेट से चल रही हैं. इसके बारे में मुख्यालय को सूचना दी गयी है.
लौटती ट्रेन हो रही सबसे अधिक लेट : रेलवे सूत्रों ने बताया कि लौटती ट्रेन सबसे अधिक लेट हो रही है. रेलवे से प्राप्त आंकड़ा के अनुसार 28 अगस्त को डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 11 घंटे लेट से समस्तीपुर पहुंची है. इसी तरह 29 अगस्त को करीब 12 घंटे, 30 अगस्त करीब 8 घंटे, 31 अगस्त को करीब आठ घंटा तथा गुरुवार को समस्तीपुर आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस करीब सात घंटे लेट से चल रही है. समस्तीपुर पहुंचते-पहुंचते और भी लेट होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन