दिल्ली से आने व जाने वाली दोनों ट्रेनें चल रही लेट रोज घंटों लेट हो रही ट्रेन

Published at :02 Sep 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली से आने व जाने वाली दोनों ट्रेनें चल रही लेट रोज घंटों लेट हो रही ट्रेन

रेलवे सूत्रों ने बताया कि लौटती ट्रेन के लेट से पहुंचने के कारण जयनगर से समस्तीपुर के रास्ते दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस भी घंटों लेट से दिल्ली के लिए खुल रही हैं. रेलवे सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी के नियत समय पर गुजरने की संभावना है. जबकि […]

विज्ञापन

रेलवे सूत्रों ने बताया कि लौटती ट्रेन के लेट से पहुंचने के कारण जयनगर से समस्तीपुर के रास्ते दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस भी घंटों लेट से दिल्ली के लिए खुल रही हैं. रेलवे सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी के नियत समय पर गुजरने की संभावना है. जबकि 28 अगस्त से अबतक के आंकड़ों पर नजर डाले, तो 28 को करीब दो घंटा लेट, 29 को साढ़े तीन घंटे लेट, 30 अगस्त को करीब सवा चार घंटे लेट , 31 अगस्त को करीब चार घंटे लेट से दिल्ली के लिए समस्तीपुर से रवाना हुई.

समस्तीपुर : स्थानीय स्टेशन पर गुरुवार सुबह न्यूजलपाईगुड़ी से सीतामढ़ी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के अंतिम समय में प्लेटफाॅर्म बदले जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. कुछ देर के लिए प्लेटफाॅर्म पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही. सीतामढ़ी की ओर जाने वाले यात्रियों को अपना सामान इस प्लेटफाॅर्म से उस प्लेटफाॅर्म करना पड़ा. रेलवे सूत्रों ने बताया कि रेलवे सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब सात बजे उक्त ट्रेन के पूर्व से प्लेटफाॅर्म नंबर चार पर आने की घोषणा की जा रही थी. ट्रेन पकड़ने व अपने सगे संबंधियों के स्वागत में प्लेटफाॅर्म चार पर खंड़े थे.
इसी बीच उद्घोषणा की जाने लगी कि तकनीकी कारणों से अब न्यूजलपाइगुड़ी-सीतामढ़ी एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म नंबर पांच पर आयेगी. इस घोषणा के साथ ही प्लेटफाॅर्म चार पर खंड़े यात्री सामान लेकर प्लेटफाॅर्म पांच की ओर जाने लगे, जिससे कुछ देर के लिए प्लेटफाॅर्म पर अफरातफरी की स्थिति हो गयी. हालांकि, दोनों प्लेटफाॅर्म पास में ही रहने से यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई. इस बाबत स्टेशन प्रबंध सतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तकनीकी कारणों से प्लेटफाॅर्म बदला गया था. दोनों प्लेटफाॅर्म आसपास ही है, यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन