संकुल समन्वयक डीइओ को धमकाने में गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिला शिक्षा पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ओझा को मोबाइल पर विधानसभा अध्यक्ष बन कर धमकाने के आरोप में बुधवार की शाम मनिका संकुल समन्वयक अभिराम झा को गिरफ्तार किया गया है. एसपी नवल किशोर सिंह ने बताया कि डीइओ की ओर से इसकी शिकायत की गयी थी. जांच के क्रम में मोबाइल नंबर समन्वयक […]
समस्तीपुर : जिला शिक्षा पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ओझा को मोबाइल पर विधानसभा अध्यक्ष बन कर धमकाने के आरोप में बुधवार की शाम मनिका संकुल समन्वयक अभिराम झा को गिरफ्तार किया गया है. एसपी नवल किशोर सिंह ने बताया कि डीइओ की ओर से इसकी शिकायत की गयी थी.
जांच के क्रम में मोबाइल नंबर समन्वयक का निकला. इसके आधार पर गिरफ्तारी हुई है. इस बाबत डीइओ श्री ओझा ने बताया कि चार दिन पूर्व उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को विधानसभा अध्यक्ष बताया. सरायरंजन उनका क्षेत्र है और इस पर विशेष ध्यान दीजिये. शक होने पर डीइओ ने इसकी शिकायत एसपी से की. जांच के क्रम में मोबाइल नंबर संकुल समन्वयक अभिराम झा का निकला. इसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










