बहन को गैर लड़के के साथ देख खाया जहर

Published at :01 Sep 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
बहन को गैर लड़के के साथ देख खाया जहर

शहर के रामबाबू चौक स्थित एक होटल में मंगलवार की सुबह देखा था बहन को स्थानीय स्तर पर पंचायती कर मामले को कर दिया गया था रफा दफा घटना से आहत भाई ने बुधवार की सुबह खा लिया जहर, शहर के निजी क्लीनिक में चल रहा इलाज समस्तीपुर : अपनी छोटी बहन को किसी गैर […]

विज्ञापन

शहर के रामबाबू चौक स्थित एक होटल में मंगलवार की सुबह देखा था बहन को

स्थानीय स्तर पर पंचायती कर मामले को कर दिया गया था
रफा दफा
घटना से आहत भाई ने बुधवार की सुबह खा लिया जहर, शहर के निजी क्लीनिक में चल रहा इलाज
समस्तीपुर : अपनी छोटी बहन को किसी गैर लड़के (प्रेमी) के साथ होटल में देख कर आक्रोशित एक भाई द्वारा आत्मगलानि से जहर खा लेने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त युवक का शहर के एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है.
बताया जाता है कि शहर के रामबाबू चौक स्थित होटल में एक युवक ने अपनी बहन को एक गैर लड़के के साथ देख लिया था.
इससे आक्रोशित युवक ने अपनी बहन के प्रेमी को पकड़ लिया था और घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी थी. लेकिन बाद में सामाजिक स्तर पर आपस में पंचायती कर लड़की के पिता एवं स्थानीय लोगों ने मामले को सलटा दिया और इस घटना को लेकर थाने में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई.
उधर, लड़की का भाई इस घटना से बहुत आहत हुआ. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह आत्मगलानि से उसने जहर खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. हालांकि इस घटना की सूचना समाचार लिखे जाने तक पुलिस को नहीं दी गयी है.
नगर थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने इसको लेकर पूछे जाने पर बताया कि मंगलवार की सुबह एक लड़की को उसके परिजनों ने शहर के एक होटल में बातचीत करते हुए पकड़ा था लेकिन इस मामले को स्थानीय स्तर पर ही पंचायती कर सुलझा लिया गया था. उसके भाई के द्वारा जहर खाने की सूचना पुलिस को नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन