गरीब रथ से गिर कर किशोर का पैर कटा

Published at :01 Sep 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
गरीब रथ से गिर कर किशोर का पैर कटा

समस्तीपुर : स्थानीय स्टेशन पर बुधवार दोपहर गरीब रथ एक्सप्रेस से गिर कर एक किशोर का दायां पैर कट गया. उसे रेलकर्मियों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. किशोर प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर खड़ी गरीब रथ में पानी का बोतल बेच रहा था. इसी दौरान ट्रेन खुल गयी. चलती ट्रेन में […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : स्थानीय स्टेशन पर बुधवार दोपहर गरीब रथ एक्सप्रेस से गिर कर एक किशोर का दायां पैर कट गया. उसे रेलकर्मियों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. किशोर प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर खड़ी गरीब रथ में पानी का बोतल बेच रहा था. इसी दौरान ट्रेन खुल गयी. चलती ट्रेन में वह उतरने लगा, इसी क्रम में संतुलन खोकर वह ट्रेन के नीचे आ गया. इससे उसका दायां पैर कट गया. किशोर कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. चर्चा उक्त किशोर स्टेशन पर ही लावारिस अवस्था में रह कर पानी बोतल आदि बेचने का काम करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन