अनुमंडलाधिकारी का आदेश बेअसर, नहीं हटा अतिक्रमण

Published at :01 Sep 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
अनुमंडलाधिकारी का आदेश बेअसर, नहीं हटा अतिक्रमण

कल्याणपुर : अनुमंडलाधिकारी के द्वारा सरकारी भूमि खाली कराने का आदेश अंचलाधिकारी कल्याणपुर को दिया गया था़ लेकिन बार-बार खाली करने का आदेश पत्र देने के बावजूद अब तक भूखंड को खाली नहीं कराया जा सका है़ मामले को लेकर सैदपुर गांव निवासी स्वर्गीय देवेंद्र पांडेय के पुत्र ललित कुमार पांडेय ने वर्ष 2015 में […]

विज्ञापन

कल्याणपुर : अनुमंडलाधिकारी के द्वारा सरकारी भूमि खाली कराने का आदेश अंचलाधिकारी कल्याणपुर को दिया गया था़ लेकिन बार-बार खाली करने का आदेश पत्र देने के बावजूद अब तक भूखंड को खाली नहीं कराया जा सका है़ मामले को लेकर सैदपुर गांव निवासी स्वर्गीय देवेंद्र पांडेय के पुत्र ललित कुमार पांडेय ने वर्ष 2015 में ही सरकारी भूमि पर होरिल पासवान के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर घर बना लिये जाने का आरोप लगाया था़

इसे जांचोपरांत सही पाते हुए अनुमंडलाधिकारी ने चार जनवरी 16 को अंचलाधिकारी को पुलिस बल के साथ खाली कराने का आदेश दिया था़ निर्धारित तिथि को अंचलाधिकारी द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लेते हुए पुलिस बल की अनुपलब्धता का हवाला देकर खाली नहीं कराया गया. वहीं 19 जनवरी 16 को पुन: इसी भूखंड को खाली कराने का आदेश दिया गया़ उक्त तिथि को भी इस भूखंड खाली नहीं कराया जा सका़ पुन:

अनुमंडलाधिकारी ने 31 अगस्त को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया, लेकिन उक्त तिथि को भी आदेश का अनुपालन नहीं हो सका़ इससे अनुमंडलाधिकारी के आदेश पर लोग सवालिया निशान खड़ा करने लगे हैं. वैसे अंचलाधिकारी इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से परहेज करते रहे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन