डाककर्मियों की बीट बदलने पर सहमति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

ग्राहकों के बैठने के लिए होगी कुर्सी की व्यवस्था डाकपाल को कुरसी उपलब्ध कराने का दिया निर्देश महिलाओं व बुजुर्गों को बेहतर सुविधा देने की मांग समस्तीपुर : डाक कर्मचारियों पर बीट के बोझ को देखते हुए एक बार फिर से इसका परीसिमन किया जायेगा. मंगलवार को डाक कर्मचारियों से संबद्धता प्राप्त यूनियन की बैठक […]
विज्ञापन
ग्राहकों के बैठने के लिए होगी कुर्सी की व्यवस्था
डाकपाल को कुरसी उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
महिलाओं व बुजुर्गों को बेहतर सुविधा देने की मांग
समस्तीपुर : डाक कर्मचारियों पर बीट के बोझ को देखते हुए एक बार फिर से इसका परीसिमन किया जायेगा. मंगलवार को डाक कर्मचारियों से संबद्धता प्राप्त यूनियन की बैठक हुई. अध्यक्षता डाक अधीक्षक बीएल मिश्रा ने की. इसमें सदस्यों ने ग्राहकों की समस्या को उठाते हुए डाक परिसर में ग्राहकों के लिए कुर्सी की कमी की समस्या उठायी गयी है. इस पर डाक अधीक्षक ने डाकपाल को कुरसी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
वहीं डाकघर की सुरक्षा को लेकर चारों तरफ चहारदीवारी की समस्या उठायी गयी. इस पर इसेे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. यूनियन के सदस्यों ने डाक कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया. इसमें कर्मचारियों के सुविधा के लिए अभाव की समस्या को भी उठाया. इस पर डाक अधीक्षक ने इस पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. वहीं ग्राहकों की समस्याओं को बैठक में तबोज्जह दी गयी. इसमें महिलाओं व बुजुर्गों के लिये बेहतर सुविधा देने की मांग की गयी. इस पर सदस्यों ने सहमति जतायी. डाक अधीक्षक ने कहा कि डाक घर आने वाले ग्राहकों को ससमय कार्यों का निबटारा करें. इस अवसर पर उपडाकअधीक्षक उषा कुमारी, शैलेश सिंह, अवधेश चौबे, किरण ठाकुर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










