वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने निकाली रैली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वच्छता पखवाड़े के तहत मंगलवार को वीमेंस काॅलेज की छात्राओं ने शहर में जागरूकता रैली निकाली. काॅलेज की प्रधानाचार्या डाॅ मीना प्रसाद ने इसे हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. मौके पर प्रधानाचार्या डाॅ प्रसाद ने कहा कि आदिकाल से कहा जा रहा है कि स्वच्छता में भगवान का […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वच्छता पखवाड़े के तहत मंगलवार को वीमेंस काॅलेज की छात्राओं ने शहर में जागरूकता रैली निकाली. काॅलेज की प्रधानाचार्या डाॅ मीना प्रसाद ने इसे हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. मौके पर प्रधानाचार्या डाॅ प्रसाद ने कहा कि आदिकाल से कहा जा रहा है कि स्वच्छता में भगवान का निवास होता है. हम जहां निवास करते हैं उस क्षेत्र और आसपास का इलाका यदि पूरी तरह से स्वच्छ रहेगा तो बीमारियां दूर भागी रहेंगी.
इससे न केवल हम स्वस्थ रहेंगे राष्ट्र भी स्वस्थ रहेगा. यदि संपूर्ण देश यह ठान ले तो देश की स्वच्छता कोई बहुत बड़ा काम नहीं है. यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर और आसपास को स्वच्छ रखना शुरू कर दें, तो एक दिन हमारे देश की पहचान विश्व में स्वच्छ भारत देश के रूप में बन जायेगा. छात्राओं की यह जागरूकता रैली काॅलेज परिसर से निकल कर शहर के कचहरी परिसर होते हुए काशीपुर चौक तक गयी.
इस कार्यक्रम का संचालन एनएसएस पदाधिकारी डाॅ शीला सिन्हा ने किया. रैली के दौरान छात्राएं और इसमें शामिल शिक्षक शिक्षिकाओं ने शहरवासियों और सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से शहर पहुंचे लोगों को स्वच्छता के महत्व को बारीकी से समझाते हुए इसके प्रति जागरूक होने का संकल्प भी दिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










