प्लेटफाॅर्म सात के जीर्णोद्धार का काम पूरा

Published at :30 Aug 2016 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
प्लेटफाॅर्म सात के जीर्णोद्धार का काम पूरा

इंजीनियरिंग विभाग ने सोमवार तक का लिया था मेगा ब्लॉक समस्तीपुर : स्थानीय स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर सात के जीर्णोद्धार कार्य पूरा कर लिया गया है. विभागीय अभियंता बिल्डिंग के बचे कुछ कार्य को पूरा करने में लगे हैं. सब ठीक रहा तो बुधवार से इस प्लेटफाॅर्म से ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जायेगा. […]

विज्ञापन

इंजीनियरिंग विभाग ने सोमवार तक का लिया था मेगा ब्लॉक

समस्तीपुर : स्थानीय स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर सात के जीर्णोद्धार कार्य पूरा कर लिया गया है. विभागीय अभियंता बिल्डिंग के बचे कुछ कार्य को पूरा करने में लगे हैं. सब ठीक रहा तो बुधवार से इस प्लेटफाॅर्म से ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जायेगा. बता दें कि इंजीनियरिंग विभाग ने कार्य कराने के लिए सोमवार तक का मेगा ब्लॉक लिया था. इस प्लेटफाॅर्म के पुराने उडेन स्लीपर को हटाकर कंकड़ीट स्लीपर लगाया गया है. गत 14 अगस्त से उक्त प्लेटफाॅर्म से बरौनी से नई दिल्ली जा रही 12553 अप वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस खुलते ही बेपटरी हो गयी थी.
उसी दिन से उक्त प्लेटफाॅर्म से ट्रेनों का परिचालन बंद है. 24 अगस्त को पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी विष्णु कुमार ने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर माना था कि पुराने उडेन स्लीपर की कमजोर होल्डिंग के कारण वैशाली बेपटरी हुई है. उन्होंने स्थानीय मंडल रेल प्रशासन को तुरंत पुराने उडेन स्लीपर को बदल कर कंकड़ीट स्लीपर लगाने का निर्देश दिया था. इसके बाद मंडल के इंजीनियरिंग विभाग ने मेगा ब्लॉक लेकर ट्रैक के जीर्णोद्धार का कार्ययुद्ध स्तर पर शुरू किया था.
सीनियर डीइएन कॉडिनेशन महबूब आलम ने बताया कि ट्रैक के जीर्णोद्धार का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. बहुत जल्द परिचालन शुरू किया जायेगा.
14 अगस्त से बंद है प्लेटफाॅर्म से ट्रेनों का परिचालन : 14 अगस्त को प्लेटफाॅर्म सात से बरौनी से नई दिल्ली जा रही 12553 अप वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस खुलते ही बेपटरी हो गयी थी. इससे उक्त ट्रेन के एसी कोच का दो चक्का पटरी से उतर गया था. इससे रेलवे लाइन को काफी क्षति पहुंची थी. फलस्वरूप उक्त प्लेटफाॅर्म से ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था. तभी से उक्त प्लेटफाॅर्म से ट्रेनों का आवागमन बंद है. बाद में मुख्य संरक्षा अधिकारी ने उक्त प्लेट फार्म के पुराने उडेन स्लीपर को बदलने का आदेश दे दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन