इंजीनियर को गिरफ्तार करने का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर में पदस्थापित भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता हामीद हुसैन खां को गबन के एक मामले में गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है. करोड़ों रुपये के गबन का यह मामला बेगूसराय जिले से जुड़ा हुआ है. इसको लेकर विगत 19 मई 2016 को बेगूसराय के लोहियानगर स्थित नगर थाना में कार्यपालक […]
समस्तीपुर : समस्तीपुर में पदस्थापित भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता हामीद हुसैन खां को गबन के एक मामले में गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है. करोड़ों रुपये के गबन का यह मामला बेगूसराय जिले से जुड़ा हुआ है. इसको लेकर विगत 19 मई 2016 को बेगूसराय के लोहियानगर स्थित नगर थाना में कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार द्वारा धारा 409, 420, 34 भादवी के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या : 242/2016) दर्ज की गयी थी.
इसमें रोकड़पाल प्रशांत कुमार को नामजद किया गया था. लेकिन पुलिसिया अनुसंधान शुरू होने पर गबन के इस मामले में तत्कालीन कार्यपालक अभियंता हामीद हुसैन खां के साथ साथ एक अन्य तत्कालीन कार्यपालक अभियंता रंजन प्रसाद सिंह, लेखा पदाधिकारी रघुवंश कुमार एवं शैलेंद्र कुमार प्रशांत, प्राक्लन पदाधिकारी छठीलाल राम की सहभागिता भी सामने आयी.
अनुसंधान के उपरांत बेगूसराय एसपी ने अपने पर्यवेक्षण रिपोर्ट में उक्त मामले को सत्य पाते हुए इस कांड में शामिल तत्कालीन कार्यपालक अभियंता हामीद हुसैन खां के साथ साथ सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. साथ ही गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती करने का भी आदेश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










