फसल बीमा के लिए नहीं मिली यूजर आइडी

Published at :30 Aug 2016 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
फसल बीमा के लिए नहीं मिली यूजर आइडी

समस्तीपुर : पीएम फसल बीमा के लिये अब तक सहकारिता विभाग को यूजर आइडी व पासवर्ड उपलब्ध नहीं हो पाया है, जबकि फसल बीमा के लिये अंतिम तिथि में मात्र दो दिन ही शेष रह गये हैं. जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने इसके लिए सहकारिता विभाग को पत्र लिखने का निर्देश दिया है. सोमवार को समाहरणालय […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : पीएम फसल बीमा के लिये अब तक सहकारिता विभाग को यूजर आइडी व पासवर्ड उपलब्ध नहीं हो पाया है, जबकि फसल बीमा के लिये अंतिम तिथि में मात्र दो दिन ही शेष रह गये हैं. जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने इसके लिए सहकारिता विभाग को पत्र लिखने का निर्देश दिया है. सोमवार को समाहरणालय सभागार में फसल बीमा की समीक्षा करते हुए उन्होंने यह निदेश दिया है.

उन्होंने बैंकों से कहा है कि अंतिम तिथि के बाद बैंकवार आंकड़ा जमा करें. जिसे एलडीएम के मार्फत सहकारिता कार्यालय के पास भेजा जायेगा. वहीं उन्होंने एक अप्रैल 16 से लेकर 31 अगस्त तक ऋणी केसीसी धारकों का शत प्रतिशत बीमा कराने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि बाढ़ व सुखाड़ को देखते हुए शत प्रतिशत किसानों का शत प्रतिशत बीमा कराये जाये. इससे कोई भी किसान फसल बीमा से वंचित नहीं रह जाये.
किसानों का डाटा अपलोड करने में आ रही समस्या को अविलंब दूर करने का निर्देश दिया गया. साथ ही गैर ऋणी किसानों में लोगों को बीमा के लिये व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अफजालुर रहमान, अपर समाहर्ता आपदा गौतम पासवान, जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश, उप समाहर्ता बैंकिंग मोना झा, एलडीएम भागीरथ साव, जिला सहकारिता बैंक के एमडी जैनुल आबादीन अंसारी व जिला कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे.
डीएम ने पत्र भेजने का दिया निर्देश
अंतिम तिथि के बाद बैंकवार ब्योरा जमा करना होगा
बैठक करते डीएम.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन