बिहार : नाबालिग दलित छात्रा से दुष्कर्म कर मांग में भर दिया सिंदूर

Published at :29 Aug 2016 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : नाबालिग दलित छात्रा से दुष्कर्म कर मांग में भर दिया सिंदूर

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई की नाबालिग एक दलित छात्रा से जबरन दुष्कर्म कर उसके मांग में सिंदूर भर दिये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है़ वह घर के पास गढ़सिसई चौक पर शनिवार की शाम जन्माष्ठमी मेला में गयी थी़ जहां चार-पांच की संख्या में युवकों […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई की नाबालिग एक दलित छात्रा से जबरन दुष्कर्म कर उसके मांग में सिंदूर भर दिये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है़ वह घर के पास गढ़सिसई चौक पर शनिवार की शाम जन्माष्ठमी मेला में गयी थी़ जहां चार-पांच की संख्या में युवकों ने उसे जबरन उठा कर पास के मकई खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

रविवार को वह खेत में बेहोश पायी गयी़ सूचना पर उसके घरवालों ने उसे घर लेकरआये. सामाजिक लज्जा को ले समाचार प्रेषण तक स्थानीय पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है़ मुखिया व अन्य प्रतिनिधि ने इस घटना की पुष्टि की है़ मध्य विद्यालय गढ़सिसई में वर्ग सात में पढ़ रही छात्रा शनिवार की शाम घर के पास चौक पर विगत तीन दिनों से लगे जन्माष्ठमी के मेला में गयी थी़ जहां चार पांच की संख्या में युवक उसे पास के एक मकई खेत में ले गये़ उसके साथ दुष्कर्म कर मांग में सिंदूर डाल सभी फरार हो गये़

रातभर वह खेत में बेसुध पड़ी रही़ सुबह शौच के लिये गये एक गांववालों ने देखकर उसके परिवार को इसकी जानकारी दी़ तब कुछ लोगों ने पीड़िता को खेत से उठा कर घर ले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन