एमडीएम से खुद को अलग करेंगे एचएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Aug 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

छह सितंबर से एमडीएम संचालन से खुद को अलग रखने की घोषणा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिड डे मील से शिक्षकों को करें अलग मध्याह्न भोजन में एचएम की भूमिका एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर कन्वेंशन संपन्न समस्तीपुर : स्थानीय कर्मचारी महासंघ स्थल पर रविवार को जिला कन्वेंशन हुआ. इसमें शिक्षकों ने हिस्सा लिया. विषय था मध्याह्न […]
विज्ञापन
छह सितंबर से एमडीएम संचालन से खुद को अलग रखने की घोषणा
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिड डे मील से शिक्षकों को करें अलग
मध्याह्न भोजन में एचएम की भूमिका एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर कन्वेंशन संपन्न
समस्तीपुर : स्थानीय कर्मचारी महासंघ स्थल पर रविवार को जिला कन्वेंशन हुआ. इसमें शिक्षकों ने हिस्सा लिया. विषय था मध्याह्न भोजन में प्रधानाध्यापकों की भूमिका एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ एवं बिहार नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कन्वेंशन का उद्घाटन गॉल्फ फिल्ड उच्च विद्यालय के एचएम शाह जफर इमाम ने किया.
अपने संबोधन में इन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बहाल हो इसके लिए शिक्षकों को मध्याह्न भोजन से अलग रखा जाना अनिवार्य है. विषय प्रवेश कराते हुए अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. पवन कुमार पासवान ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर संकल्प दिवस मनाने की घोषणा की. साथ ही आगामी 6 सितंबर से मध्याहृन भोजन से खुद को अलग रखने का आह्वान प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से किया. बिहार नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामचंद्र राय कहा कि शिक्षकों को अपने मान सम्मान को बचाने के लिए एमडीएम से अलग कर लेना चाहिए.
यही एक मात्र विकल्प बचा है.
मुख्य अतिथि जिला पार्षद भरत राय ने कहा कि जिले के प्रधानाध्यापकों को स्वयं को एमडीएम से अलग रखना बिहार ही नहीं देश के लिए मिशाल होगा. संचालन सौरभ कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन पवन कुमार यादव ने किया. कन्वेंशन को शिवचंद्र राय, तेजनारायण राम, मिथिलेश झा, अरुण कुमार चौधरी, बैजू राय, रणवीर राय, कृष्ण कुमार, संजय कुमार, अखिलेश ठाकुर, श्रीनाथ ठाकुर, मुस्तहकुज जमा खान, नंद किशोर यादव, कैलाश राय, सतीश यादव, शत्रुघ्न महतो, कुमार गौरव, शंकर दास, संतोष कुमार कर्ण, इश्तेयाक अहमद, उमेश प्रसाद, मो. रइसुद्दीन, अरविंद कुमार पांडेय, राम कुमार झा, महेंद्र पंडित आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










